फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A rally was taken out under the Seva Sankalp Abhiyan.

Ghazipur News: सेवा संकल्प अभियान के तहत रैली निकाली

Wed, 07 Oct 2026 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
A rally was taken out under the Seva Sankalp Abhiyan.
सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासभवन चौराहा पर पहुंची रैली में शामिल लोग। स्रोत- सूचना विभाग
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को युवाओं, खिलाड़ियों एवं पीआरडी जवानों की ओर से विभिन्न ब्लॉकों से साइकिल और बाइक रैली निकाली गई। शहर के गोराबाजार स्थित स्टेडियम के पास से पैदल निकली रैली विकास भवन चौराहे पर संपन्न हुई। इसमें 450 से अधिक युवाओं ने देश हित में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। रैली में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अखिलेश यादव, चंद्रकांत यादव, मो.वकार खान, आंचल सिंह, क्रीड़ाधिकारी देवीप्रसाद, खेल विभाग के सभी प्रशिक्षक, जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार एवं नपा के अधिशासी अधिकारी धीरेंद्र कुमार राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सेवा ज्योति मशाल यात्रा निकाली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा के सेवा संकल्प एवं समर्पण अभियान के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय पर सेवा ज्योति मशाल यात्रा निकाली गई। जिले के सभी मंडलों से हजारों कार्यकर्ता मोटरसाइकिल जुलूस के रूप में लंका मैदान पहुंचे। यहां आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने मशाल लेकर पदयात्रा की। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों पर कमल खिलाने का संकल्प भी लिया गया। लंका मैदान में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का राष्ट्र के नाम संबोधन वर्चुअल माध्यम से सुना। इसके बाद मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री एवं घोसी के पूर्व विधायक विजय बहादुर राजभर, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत और अभिनव सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर मशाल पदयात्रा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

यात्रा लंका मैदान से बड़ी बाग चुंगी, तुलसी सागर, सिंचाई विभाग चौराहा, बंधवा और खजुरिया होते हुए पीरनगर चौराहे पर पहुंचकर समाप्त हुई। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रसेवा, जनसेवा और विकसित भारत के संकल्प के साथ सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि विजय बहादुर राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष राष्ट्र निर्माण, सुशासन और जनकल्याण के प्रति समर्पण के 25 वर्ष हैं। जिला प्रभारी अजीत चौबे ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में गाजीपुर की सभी सातों सीटों पर भाजपा की जीत का संकल्प कार्यकर्ताओं को पूरा करना है।

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का है। मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं और नागरिकों को विकसित भारत के निर्माण में अपने नागरिक कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुमित तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed