फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A middle-aged man died by hanging on a high-tension pole

Ghazipur News: हाइटेंशन खंभे पर फंदे से लटकर अधेड़ ने दी जान

Mon, 31 Jul 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
A middle-aged man died by hanging on a high-tension pole
मृतक सहारा और पल्स कंपनी का एजेंट था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंदगंज। थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रविवार को एक अधेड़ ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में चीख-पुकार मच गई।
रेवसा गांव निवासी अवधेश बिंद (50) शनिवार की शाम घर से किसी कुछ बताए निकल गए। देर रात तक घर वापस ना आने पर परिजनों ने इधर-उधर बहुत तलाश किया और फोन के माध्यम से रिश्तेदारी में भी पूछताछ की, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

सुबह ग्रामीण सिवान की तरफ गए थे तो देखा एक व्यक्ति हाईटेंशन खंभे से रस्सी के सहारे लटका हुआ है। जब लोग घटना स्थल पर पहुंचे तो मृतक की शिनाख्त अवधेश बिंद के रूप में की। देखते ही देखते मौके पर भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सहारा और पल्स कंपनी का एजेंट था। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी रोते- बिलखते मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे हुए थे। थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने कहा कि मृतक के चाचा विनोद कुमार बिंद की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। साथ ही आत्महत्या के कारणों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed