{"_id":"69e28c45d19dda291706d0b8","slug":"a-lab-library-and-academic-facilities-will-be-provided-at-a-cost-of-1261-crore-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-150817-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 12 करोड़ 61 लाख से मिलेगी लैब, लाइब्रेरी, एकेडमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 12 करोड़ 61 लाख से मिलेगी लैब, लाइब्रेरी, एकेडमिक
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) सैदपुर की तस्वीर बदलने वाली है। सेंटर आफ एक्सीलेंस के रूप में इसको विकसित करने के लिए चयनित होने के महीनों बाद अब जल्द इसके कायाकल्प का कार्य शुरु होगा। 12.61 करोड़ से अधिक की धनराशि से आधुनिक लैब, लाइब्रेरी, एकेडमिक एवं प्रशासनिक भवन तथा छात्रों को हास्टल की सौगात मिलेगी। कार्यदायी संस्था की तरफ से टेंडर की कार्रवाई पूरी कर निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।
जिला मुख्यालय से करीब 37 किमी की दूरी पर सैदपुर स्थित है। यहां पर वर्ष 1996 में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की स्थापना की गई थी। संस्थान करीब छह हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में है। हर वर्ष 400 डीएलएड प्रशिक्षु यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।
डायट का कायाकल्प कर उत्कृष्टता केंद्रों (सेंटर आफ एक्सीलेंस) के रूप में विकसित किया जाएगा। केंद्र सरकार के सहयोग से पहले चरण में चयनित डायट सैदपुर में 12.61 करोड़ से संसाधनों का विकास करने के साथ ही आधुनिकीकरण के कई कार्य कराए जाएंगे। कार्यदायी संस्था यूपी पीसीएल के सहायक परियोजना प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने बताया कि इस्टीमेट तकनीकी स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा गया है। तकनीकी स्वीकृति मिलते ही टेंडर की कार्रवाई पूरी कर निर्माण का कार्य आगामी माह में शुरु करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
ये कार्य कराए जाएंगे
एकेडमिक एवं प्रशासनिक भवन, 50 बेड का ब्वायज हाॅस्टल, लैब, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर कक्ष, सेमिनार हाल आदि का निर्माण कर उसकी तस्वीर बदली जाएगी। इसके साथ ही चहारदीवारी, दो गेट, गार्ड रूम, सोलर लाइट, सीसीटीवी आदि की सुविधा से भी संस्थान को लैस किया जाएगा।