फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   a handful of soil, a pinch of intact

Ghazipur News: मुट्ठी भर मिट्टी, चुटकी भर अक्षत

Thu, 07 Sep 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
a handful of soil, a pinch of intact
-मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा में हर ब्लाॅक और नगर निकाय से जाएंगे लोग
विज्ञापन

-यात्रा का 30 अक्तूबर को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होगा समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा का समापन 30 अक्तूबर को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में जनपद के सभी गांव और यहां के रहने वालों का विशेष योगदान होगा। इसके लिए 11 से 30 सितंबर तक विशेष कार्यक्रम प्रस्तावित किए जा रहे हैं। इसके तहत हर गांव से मुट्ठीभर मिट्टी और हर घर से चुटकीभर अक्षत एकत्र करके कलश में रखा जाएगा और उसे समापन कार्यक्रम में शामिल करने के लिए दिल्ली भेजा जाएगा।
11 से 30 सितंबर तक हर गांव के महिला मंगलदल, युवक मंगल दल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत के सदस्य आदि अन्य उत्साही स्वयंसेवी ग्रामीणजन के साथ जुलूस निकाला जाएगा। हर घर से मुट्ठीभर मिट्टी, चुटकी भर अक्षत (चावल) लिया जाएगा। इसे संबंधित गांव के प्राइमरी विद्यालय, ग्राम सचिवालय भवन में रखे अमृत कलश में रखा जाएगा।
विज्ञापन

इसी तरह 11 सितंबर से 30 सितंबर के मध्य भव्य कार्यक्रम मनाया जाएगा, जिसमें स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कलाकारों द्वारा राष्ट्रभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं माटी गीत की प्रस्तुति किया जाएगा। साथ संंबंधित ग्राम पंचायतों के वीर शहीदों के परिवारजनों का सम्मान एवं पंचप्रण की शपथ दिलाई जाएगी। इसी तरह सभी ब्लॉकों एवं नगर निकायों में एकत्रित किए गए अमृत कलशों को 13 अक्तूबर से 25 अक्तूबर के बीच निर्धारित तिथि और स्थान जिला मुख्यालय पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर यहां से सुसज्जित वाहनों पर अमृत कलश रखकर लखनऊ पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा दो सुसज्जित बसों के माध्यम से स्वयंसेवक (प्रत्येक विकास खण्ड / नगर निकाय से 4 व्यक्ति (2 पुरुष व 2 महिला ) लखनऊ पहुंचाई जाएगी। इस संबंध में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र का पत्र भी जनपद में आ गया है, जिसके बाद से प्रशासनिक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है।
---------
जनपद स्तर पर इसे लेकर तैयारी की जा रही है। इसे लेकर बैठक भी हो चुकी है। योजनाबद्ध तरीके से सफल आयोजन किया जाएगा। - संतोष कुमार वैश्य, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed