फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A fire tender that arrived to extinguish a fire in seven shops ran out of its 2,000 liters of water in 10 minutes.

Ghazipur News: 7 दुकानों में लगी आग बुझाने पहुंची एक दमकल गाड़ी का 2000 लीटर पानी 10 मिनट में खत्म

Tue, 08 Sep 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
A fire tender that arrived to extinguish a fire in seven shops ran out of its 2,000 liters of water in 10 minutes.
जमानिया विकास खंड तिराहे के पास दुकानों में लगी आग बुझाती दमकल की वाहन। संवाद
जमानिया (गाजीपुर)। कस्बे में सोमवार की देर रात करीब 3:30 बजे बिजली के तारों से निकली चिंगारी ने सात दुकानें जल गईं। इसकी वजह ब्लॉक के पास विद्युत केबल में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। उधर, दमकल की गाड़ी पहुंची तो मगर 10 मिनट में 2000 लीटर पानी खत्म हो गया। करीब डेढ़ घंटे तक पानी के इंतजार करना पड़ा। नगर पालिका से पानी मिलने पर आग बुझाने का काम दोबारा शुरू हो सका। लेकिन तब तक सात दुकानें और उनमें रखा सामान जलकर राख हो चुका था।
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदारों फिरोज राइनी, रामानुज जायसवाल, हफीजुर्रहमान, नसीम राइनी, मो. इजहार, नईम, जफर अली ने बताया कि आग विद्युत केबल में शॉर्ट सर्किट से लगी। आरोप है कि केबल घटिया थीं। साथ ही घटना के बाद बिजली निगम को तत्काल सूचना दी गई, लेकिन कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। आग बुझाने पहुंची दमकल की गाड़ी में पानी खत्म होने के बाद दमकल कर्मी पानी की तलाश में भटकते रहे। करीब डेढ़ घंटे बाद नगर पालिका की मदद से पानी उपलब्ध कराया गया। इसके बाद स्थानीय नागरिकों और दमकल कर्मियों के संयुक्त प्रयास से आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। पुलिस और तहसील प्रशासन को सूचना मिलने पर पुलिस तथा राजस्व कर्मियों ने मौके का निरीक्षण किया। पीड़ित दुकानदारों ने विद्युत वितरण खंड कार्यालय में संयुक्त प्रार्थना पत्र देकर मुआवजे की मांग की है। तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि हल्का लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सात दुकानदारों को करीब 14 लाख की चपत
पीड़ित दुकानदारों ने कहा कि आग लगने से शादी डेकोरेशन का सामान और कपड़ा जलने से रामानुज जायसवाल को करीब 3.50 लाख रुपये, फल विक्रेता फिरोज राईनी को 2.60 लाख, 130 पेटी अंडा और इन्वर्टर जलने से नसीम राईनी को 2.50 लाख तथा फल, नारियल, ड्रम और तराजू जलने से हफीजुर्रहमान को 2.30 लाख रुपये का नुकसान हुआ। इसके अलावा सैलून का इंटीरियर और सामान जलने से मो. इजहार का एक लाख, फल-सब्जी विक्रेता नईम का एक लाख और फल की पेटियां जलने से जाफर अली का करीब 85 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों ने मांगा मुआवजा
घटना की जानकारी मिलते ही विधायक ओम प्रकाश सिंह के पुत्र रीतेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना कर पीड़ित दुकानदारों से जानकारी ली और उन्हें आर्थिक मदद देते हुए ढाढ़स बंधाया। इसके बाद वह एक्सईएन कार्यालय पहुंचे और एक्सईएन से वार्ता की और मामले की निष्पक्ष जांच कराने और प्रभावित गरीब दुकानदारों को अधिक से अधिक मुआवजा व राहत दिलाने की मांग की। एक्सईएन ने पीड़ितों की समस्या सुनने और राहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए मिलने का समय दिया है।

---
पानी की कमी का आरोप गलत है। गाड़ी का 2000 लीटर का टैंक पूरी तरह भरा हुआ था। आग इतनी भयावह थी कि लपटों को तुरंत दबाने के लिए हमने पाइप की जगह ऊपर लगे मॉनिटर ब्रांच से पानी डाला, जिससे दो से तीन गुना तेजी से पानी निकलता है। इसी वजह से पास की दुकानों में रखे सिलेंडर ब्लास्ट होने और आग को आगे फैलने से रोका जा सका। पानी समाप्त होते ही हमने बिना समय गंवाए नगरपालिका से लंबी होज पाइप जोड़कर रिले पंपिंग शुरू की और लगातार पानी देकर आग पर पूरी तरह काबू पाया।-कन्हैया यादव, प्रभारी एवं लीडिंग फायरमैन, सैदाबाद फायर स्टेशन।

जमानिया विकास खंड तिराहे के पास दुकानों में लगी आग बुझाती दमकल की वाहन। संवाद

जमानिया विकास खंड तिराहे के पास दुकानों में लगी आग बुझाती दमकल की वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed