{"_id":"69cac6d14af5bb94050fa197","slug":"a-cylinder-leak-caused-a-fire-burning-cash-and-other-items-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-149748-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सिलिंडर में रिसाव से लगी आग, नकदी सहित सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सिलिंडर में रिसाव से लगी आग, नकदी सहित सामान जला
विज्ञापन
हब्बीपुर गांव में गैस रिसाव से मकान में आगलगी की घटना के बाद रोती-बिलखती पीड़ित परिवार की महिला
कासिमाबाद/गंगौली। कोतवाली क्षेत्र के हब्बीपुर बस्ती में सोमवार की दोपहर खाना बनाते समय गैस सिलिंडर होने से घर में आग लग गई। इस घटना में 50 हजार रुपये नगदी सहित हजारों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिलिंडर को घर से बाहर निकाल कर आग पर काबू पाया। संयोग रहा कि घटना में परिजन बाल -बाल बच गए।
कोतवाल राजनारायण ने बताया कि क्षेत्र के हब्बीपुर दलित बस्ती निवासी कन्हैया राम के घर की महिलाएं दोपहर करीब एक बजे खाना बना रही थीं। इसी बीच रेगुलेटर के पास से गैस में रिसाव होने से आग लग गई। आग लगने से घर की औरत और बच्चे भागकर बाहर आ गए, लेकिन उसमें रखा सभी सामान जलकर नष्ट हो गया।
ग्राम प्रधान मनीष कुमार राना ने बताया कि आग की घटना में पीड़ित द्वारा रखा 50 हजार रुपये नकद, चावल, गेहूं, एक कूलर और पंखा जलकर नष्ट हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने किसी तरह सिलिंडर को खिंचकर कमरे से बाहर निकाला और आग पर काबू पाने में में सफल रही। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। कोतवाल राज नारायण ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है ।