फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A CRPF jawan riding a Bullet motorcycle died after colliding with an electric pole in the fog

Ghazipur News: कोहरे में बिजली के खंभे से टकराकर बुलेट सवार सीआरपीएफ जवान की मौत

Sun, 18 Jan 2026 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
A CRPF jawan riding a Bullet motorcycle died after colliding with an electric pole in the fog
नसीरूद्दीनपुर गांव में मृतक सीआरपीएफ जवान मुलायम सिंह यादव के रोते बिलखते परिजन। संवाद
मरदह। थाना क्षेत्र के ढ़ोढ़ावीर गांव के पास शुक्रवार की रात पलहीपुर- बद्धोपुर नहर मार्ग के किनारे कोहरे में बिजली के खंभे से टकराकर बुलेट सवार सीआरपीएफ जवान मुलायम सिंह यादव (32) की मौत हो गई। वह घर से रिश्तेदारी चककपिल गांव में जा रहे थे। घना कोहरा होने से उन्हें कुछ दिखाई नहीं दिया और बुलेट पोल से टकरा गई।
विज्ञापन

नसीरूद्दीनपुर ग्राम प्रधान सीताराम यादव ने बताया कि गांव निवासी मुलायम सिंह यादव जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ में तैनात थे। वह करीब 16 दिन पूर्व छुट्टी पर घर आए थे। रात में वह बुलेट से बिरनो थाना क्षेत्र के चककपिल गांव रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वह ढ़ोढ़ावीर गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से पशु आ गया। उससे बचने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे में सिर में काफी चोट आ गई। राहगीर उन्हें उपचार के लिए आनन - फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरदह ले गए। जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान देर रात करीब 11 बजे मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सीताराम यादव ने बताया कि सीआरपीएफ जवान मुलायम सिंह यादव के पिता स्व. प्रहलाद यादव सीआरपीएफ में कार्यरत थे। नौकरी की अवधि में ही उनका निधन हो गया था। मृतक आश्रित कोटे से मुलायम सिंह यादव को नौकरी मिली थी। इस घटना से सीआरपीएफ जवान की मां विद्या देवी और पत्नी सुनीता देवी के रोने- बिलखने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक दो भाइयों में बड़े थे। थानाध्यक्ष तारावती यादव ने बताया कि मृतक के छोटे भाई विपुल यादव के प्रार्थना पत्र पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

शोक प्रकट करने वालों की लगी रही भीड़
मरदह। घटना से परिजनों के बीच जहां मातम पसरा हुआ है। वहीं, गांव व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही हजारों लोग शोक संवेदना प्रकट करते हुए परिजनों को ढांढस बधाने में जुटे हुए रहे। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में ब्लाक प्रमुख सीता सिंह, प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार सिंह मंटू, अनिल यादव, रामनारायण यादव आदि मौजूद रहे।

नसीरूद्दीनपुर गांव में मृतक सीआरपीएफ जवान मुलायम सिंह यादव के रोते बिलखते परिजन। संवाद

नसीरूद्दीनपुर गांव में मृतक सीआरपीएफ जवान मुलायम सिंह यादव के रोते बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed