फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A brother-sister bond spanning 30 years: Noorjahan tied a Rakhi on Bhaskar's wrist.

Ghazipur News: 30 साल से कायम है भाई-बहन का रिश्ता, नूरजहां ने भास्कर की कलाई पर बांधी राखी

Sun, 30 Aug 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
A brother-sister bond spanning 30 years: Noorjahan tied a Rakhi on Bhaskar's wrist.
भास्कर दूबे को राखी बांधती नूरजहां। संवाद
मजहब की दीवारें भाई-बहन के रिश्ते के सामने बौनी साबित हो गईं। रक्षाबंधन पर चोचकपुर गांव में करीब 30 साल पुराने हिंदू-मुस्लिम भाई-बहन के रिश्ते की परंपरा एक बार फिर देखने को मिली। चंदौली स्थित ससुराल से मायके पहुंचीं नूरजहां ने हिंदू ब्राह्मण परिवार के भास्कर दूबे की कलाई पर चांदी की राखी बांधी।
विज्ञापन

दोनों ने हर साल की तरह इस बार भी इस रिश्ते को पूरी आत्मीयता से निभाया। चोचकपुर निवासी स्व. मुहम्मद सौदागर की बेटी नूरजहां का कोई सगा भाई नहीं था, जबकि भास्कर दूबे की भी कोई बहन नहीं है।
विज्ञापन

वर्षों पहले दोनों के बीच भाई-बहन का रिश्ता बना, जो समय के साथ और मजबूत होता गया। नूरजहां के पिता पेशे से दर्जी थे और साधारण परिवार से ताल्लुक रखते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बाद नूरजहां चंदौली में रहती हैं, लेकिन रक्षाबंधन पर करीब तीन दशक से मायके चोचकपुर पहुंचकर भास्कर की कलाई पर राखी बांधती हैं। भास्कर भी भाई का फर्ज निभाते हुए हर बार बहन का स्वागत करते हैं और इस रिश्ते की गरिमा बनाए रखते हैं। रक्षाबंधन पर निभाया जाने वाला यह रिश्ता क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द, आपसी प्रेम और भाईचारे की मिसाल बन गया है। दोनों परिवारों की आत्मीयता बताती है कि रिश्ते मजहब से नहीं, बल्कि विश्वास और अपनत्व से बनते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed