{"_id":"68a21dda7f4c51c2760f46ec","slug":"a-bike-rider-going-to-the-hospital-to-see-his-pregnant-wife-died-after-colliding-with-a-stray-animal-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-137664-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: गर्भवती पत्नी काे देखने अस्पताल जा रहे बाइक सवार की छुट्टा पशु से टकराकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: गर्भवती पत्नी काे देखने अस्पताल जा रहे बाइक सवार की छुट्टा पशु से टकराकर मौत
विज्ञापन
मृतक दीपक राजभर की फाइल फोटो। स्रोत.. परिजन
भड़सर/ बिरनो। बिरनो थाना के क्षेत्र बद्दूपुर गांव के पास शनिवार की रात 10.30 बजे सड़क के बीचोबीच अचानक आए छुट्टा पशु से टकराकर बाइक सवार युवक की माैत हो गई। वह धर्मागतपुर पीएचसी पर भर्ती गर्भवती पत्नी की देखभाल करने जा रहे थे। हादसे के करीब नौ घंटे बाद रविवार की सुबह 6.30 बजे पत्नी ने ऑपरेशन से बेटे को जन्म दिया। बिरनो थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने बताया कि बिहरा गांव निवासी दीपक राजभर (33) मुबंई में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। दो दिन पहले ही घर आए थे। प्रसव पीड़ा होने से परिजनों के साथ गर्भवती पत्नी आरती को शनिवार की सुबह धर्मागतपुर पीएचसी पर ले जाकर भर्ती कराया था। इसके बाद घर चला आया। रात में दीपक पत्नी की देखभाल के लिए बाइक से पीएचसी जा रहा था। बद्दूपुर गांव के सामने अचानक सड़क के बीचोंबीच छुट्टा पशु आ गया और बाइक की टक्कर हो गई।
हेलमेट नहीं लगाने से युवक के सिर में गंभीर चोट आई और वह अचेत हो गया। पूर्व प्रधान आकाश राजभर ने स्थानीय लोगों की मदद से दीपक को बिरनो स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि दीपक की शादी दो वर्ष पूर्व आरती हुई थी। इधर रविवार सुबह ऑपरेशन से पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया, लेकिन इससे पहले ही बच्चे के सिर से पिता का साया उठ चुका था।
इस हादसे ने पूरे गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। दीपक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था और दो भाइयों में बड़ा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।