{"_id":"6ad67962e00874d2ee073bf0","slug":"a-60-foot-tall-effigy-of-ravana-will-be-set-ablaze-tonight-at-eight-oclock-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-162469-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आज रात आठ बजे 60 फीट विशालकाय रावण का होगा दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आज रात आठ बजे 60 फीट विशालकाय रावण का होगा दहन
विज्ञापन
शहर के लंका मैदान स्थित हॉल में रावण के पुतले को अंतिम रूप देते कलाकार। संवाद
गाजीपुर। शहर के लंका मैदान में 20 अक्तूबर मंगलवार की रात आठ बजे 60 फीट लंबे विशालकाय रावण के पुतले का दहन बटन दबाकर किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला व एसपी विनय कुमार सिंह मौजूद रहेंगे। अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी की ओर से सोमवार की देर रात तक दशहरा मेला की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि ऐतिहासिक एवं पारंपरिक रामलीला मंचन के 15वें दिन 20 अक्तूबर को 60 फीट के रावण पुतले के दहन का कार्यक्रम 65 फीट के रावण बाड़े (डी), लंका मैदान में र आयोजित होगा। रात 8 बजे राम-रावण युद्ध के बाद रावण के पुतले का दहन कमेटी के संरक्षक एवं जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा बटन दबाकर किया जाएगा।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के साथ सम्मानित अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कमेटी ने दुर्गा पूजा समितियों से अपील की है कि लंका मैदान में राम-रावण युद्ध से पूर्व मां दुर्गा की प्रतिमा को प्रभु श्रीराम को आशीर्वाद देने की परंपरा के तहत गेट नंबर 4 से लाना होता है।
विज्ञापन
सभी प्रतिमाएं शाम 7 बजे तक ही मैदान में प्रवेश कर सकेंगी। सुरक्षा कारणों से शाम 7 बजे के बाद गेट बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद ऐतिहासिक राम-रावण युद्ध की पारंपरिक लीला का मंचन रावण बाड़े में शुरू होगा और ठीक 8 बजे जिलाधिकारी के हाथों पुतला दहन होगा। कार्यक्रम को भव्य एवं सुलभ दर्शनीय बनाने के लिए लंका मैदान में दो बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही हैं। साथ ही विजयादशमी के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया के प्लेटफार्म यूट्यूब और फेसबुक पर भी किया जाएगा।
डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
गाजीपुर। रावण दहन कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने सोमवार को लंका मैदान का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक दशहरा के अवसर पर होने वाले लंका दहन कार्यक्रम को लेकर लंका मैदान में तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि रावण दहन कार्यक्रम के दौरान आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।