फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नाराज रसोइया संघ को मनाने में जुटे रहे अफसर

नाराज रसोइया संघ को मनाने में जुटे रहे अफसर

Tue, 19 Feb 2013 05:30 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Tue, 19 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कई माह से आंदोलन कर रही रसोइया संघ की महिलाओें ने सोमवार को विकास भवन गेट पर फिर धरना दिया। धरना समाप्त कराने के लिए शाम को डीडीओ और बीएसए धरना स्थल पर पहुंचे और आक्रोशित महिलाओं को शांत कराया। वार्ता में तय हुआ कि मुहम्मदाबाद बीआरसी पर डीडीओ और बीएसए पहुंचेंगे और रसोइयों की सभी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

अपने तय कार्यक्रम के तहत रसोइया संघ की महिलाएं सुबह दस बजे विकास भवन पहुंचीं। पूर्व ब्लाक प्रमुख चंदा यादव की अगुवाई में संघ की अध्यक्ष सुगंती देवी, देवंती देवी, सुनीता, कौशल्या, आशा, परवीन, सुशीला, प्रभावती के नेतृत्व में पूर्व ब्लाक प्रमुख चंदा यादव सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने विकास भवन के मुख्य गेट के सामने धरना शुरू कर दिया। इन महिलाओं को लेकर सुबह से ही विभागीय अधिकारियों के साथ ही सीडीओ चौकन्ने थे। सीडीओ ने बीएसए को निर्देश दिया था कि रसोइयों की जायज मांगों को निस्तारित किया जाए। सीडीओ के किसी सरकारी बैठक की वजह से जिले से बाहर रहने पर धरना स्थल पर डीडीओ और बीएसए पहुंचे। रसोईया संघ की महिलाओं का कहना था कि हम लोगोें को बहाल किया जाए। ब्लाक के कर्मचारियों ने जानबूझकर हम लोगों की सेवा समाप्त कर दी थी। महिलाओं के पास जब अधिकारी पहुंचे तो महिलाओें ने नारेबाजी शुरू कर दी। कहा कि जब तक मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं हो जाता तब यह आंदोलन रूकेगा नहीं। इस दौरान विभाग की ओर से जो रिपोर्ट तैयार की गई थी, उसे महिलाओं ने नकार दिया। बाद में तय हुआ कि वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के लिए बीएसए के साथ डीडीओ भी जाएंगे। यहां पर रिकार्डों से मिलान किया जाएगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान रसोइया संघ की पदाधिकारियों के साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed