{"_id":"59-87615","slug":"Ghazipur-87615-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के कब्जे में रहेगा भर्ती स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के कब्जे में रहेगा भर्ती स्थल
Ghazipur
Updated Mon, 28 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सेना भर्ती मेला स्थल सेना के जवानों के कब्जे में रहेगा। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसको ध्यान में रखते हुए भर्ती स्थल पर 16 सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएंगे। वहीं जिला प्रशासन भी आठ स्थानों पर सीसी टीवी कैमरे लगवाएगा। सीसी टीवी पर आने वाली फुटेज की अधिकारी प्रतिदिन जांच पड़ताल करेंगे।
रेलवे स्टेशन, रोडवेज, लंका बस स्टैंड, प्रकाश नगर चौराहा, आरटीआई मैदान, पीजी कालेज ग्राउंड, कृषि विज्ञान विज्ञान केंद्र और प्री हाइट बैरियर पर वीडियोग्राफी की जाएगी। प्रीहाइट बैरियर पर भर्ती होने वाले अभ्यर्थियों को अपना नाम और पता भी बताना होगा। सभी वीडियोग्राफी की शाम को सीडी बनाई जाएगी। इसकी एक-एक फुटेज की जांच पड़ताल होगी। यदि किसी अभ्यर्थी ने गड़बडी की तो उसका रिकार्ड मंगाकर कार्रवाई के लिए संबंधित जिलों के पुलिस अधिकारियों के पास भेजा जाएगा। जिलाधिकारी प्रभुएन सिंह एवं एडीएम ने बताया कि सेना भर्ती के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी को सतर्क रहने के निर्देश दे दिए गए हैं। में आने वाले सभी अभ्यर्थी युवकों की तस्वीरें खींची जाएंगी। इस तस्वीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन भी आठ वीडियो कैमरा लगाएगा। इसके साथ ही वीडियो कैमरे पुलिस विभाग की तरफ से भी लगेंगे। बताया कि सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। कर्नल पवन कुमार ने कहा कि सभी 16 सीसी टीवी कैमरे महत्वपूर्ण स्थानों पर लगाए जाएंगे ताकि प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। भर्ती स्थल पर किसी को जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।