{"_id":"59-87403","slug":"Ghazipur-87403-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावरों की गिरफ्तारी को दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमलावरों की गिरफ्तारी को दिया धरना
Ghazipur
Updated Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर। क्षेत्र के निहालपुर स्थित प्राइमरी पाठशाला के प्रधानाध्यापक संजय सिंह यादव पर किए गए हमले मेें आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने पर बुधवार को शिक्षकों का गुस्सा फूट पड़ा। प्राथमिक शिक्षक संघ बाराचंवर के ब्लाक अध्यक्ष रमाकांत यादव के नेतृत्व में नाराज शिक्षकों ने बीआरसी करीमुद्दीनपुर में धरना दिया। कहा कि हमलावरों को गिरफ्तार कर पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे। वरना स्कूलों में तालेबंदी कर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगेे।
ब्लाक अध्यक्ष रमाकांत यादव का कहना था कि जब प्रधानाध्यापक स्कूल से घर जा रहे थे, तभी रास्ते में उनके ऊपर प्राणघातक हमला किया गया। इस मामले में उनकी ओर से प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। आगे ऐसी घटना न हो, इसके लिए आरोपियों को सजा दी जाए। बैठक में धीरेंद्र शर्मा, अजय यादव, जितेंद्र यादव, विनीत राय, आशुतोष पांडेय राजेश आदि उपस्थित थे।