{"_id":"59-87401","slug":"Ghazipur-87401-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदगंज में आठ वर्षीय बालिका से किया दुष्कर्म!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदगंज में आठ वर्षीय बालिका से किया दुष्कर्म!
Ghazipur
Updated Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
नंदगंज। थानाक्षेत्र में बुधवार की देर शाम आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की आशंका जताकर परिजनों ने सनसनी फैला दी। हालंाकि जिला अस्पताल में हुए बालिका के मेडिकल जांच में कुछ स्पष्ट नहीं हो सका। लेकिन बाद में बालिका के परिजन दुष्कर्म की बात से पलट गए और कोई तहरीर नहीं दी।
परिजनों के मुताबिक बालिका बुधवार की शाम मोमबत्ती खरीदने के लिए बाजार गई थी। आधे घंटे के बाद भी जब वह घर वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। इस बीच बालिका रोते हुए आते दिखाई दी। वह पूरी तरह से बदहवास थी। पूछे जाने पर बालिका ने अपने पिता को आपबीती सुनाई। बताया कि रास्ते में एक युवक ने उसे जबरन धर-दबोचा और एक झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसपर पिता पुत्री को लेकर नंदगंज थाने पहुंचा और पुलिस को वाकये की जानकारी दी। पुलिस बालिका को तत्काल नंदगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस बालिका को लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गई। लेकिन वहां जांच के दौरान कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका। यही नहीं बालिका के घरवाले भी बाद में अपने आरोप से मुकर गए और पुलिस द्वारा बालिका को इलाज के लिए वाराणसी भेजे जाने से भी इंकार कर दिया।