{"_id":"59-80514","slug":"Ghazipur-80514-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 सौ में बुक कराई थी बोलेरो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 सौ में बुक कराई थी बोलेरो
Ghazipur
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के परेवां पुल के पास शनिवार की रात लूटी गई बोलेरो वाराणसी से बहरियाबाद के लिए 18 सौ रुपये में बुक कराई गई थी। पुलिस की जांच से यह भी पता चला है कि बिना आईडी प्रूफ के ही बोलेरो का भाड़ा तय किया गया था। मामले को संदिग्ध बताते हुए मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। वहीं गाड़ी मालिक का कहना है कि घटना के बाद से ही पुलिस उस पर अनुचित दबाव डाल रही थी।
शादियाबाद थाना क्षेत्र के परेवां पुल के पास शनिवार की रात बोलेरोे लूट को लेकर सादात, भुड़कुड़ा तथा शादियाबाद पुलिस कई घंटों तक हलाकान रही। काफी माथापच्ची के बाद घटनास्थल शादियाबाद थाने का पाया गया। थानाध्यक्ष शादियाबाद राम उजागिर राम नेे बताया कि पहले बोलेरो चालक द्वारा दिग्भ्रमित जानकारी दी गई।
देर रात जब उससे पूछताछ की गई तो बोलेरो चालक ने अपना नाम विद्या प्रदीप पाठक निवासी थाना जंसा वाराणसी बताया। यह भी बताया कि बोलेरो उसी के नाम पर है और वही उसे चलाता था। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन भदोही पाया गया है। पीड़ित ने बताया कि वाराणसी से बहरियाबाद के लिए यह बोलेरो 18 सौ रुपये मेें बदमाशों ने बुक कराई थी लेकिन उनकी नीयत से वह पूरी तरह अनभिज्ञ था। परेवां पुल के पास वह सूर्यास्त के समय पहुंचा था। यहां पहुंचने पर वह बोलरो खड़ी करके लघुशंका करने लगा। चाभी गाड़ी में ही लगी थी। तभी बोलेरोे पर बैठे बदमाश बोलेरो लूटकर भुड़कुड़ा की ओर भाग निकले। थानाध्यक्ष ने बताया कि देर रात तक बोलेरो की तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। वैसे प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।