{"_id":"62660","slug":"Ghazipur-62660-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइस मिल के गोदाम में धधकी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइस मिल के गोदाम में धधकी आग
Ghazipur
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के कठउत गांव स्थित राय राइस मिल के गोदाम में रविवार की देर दोपहर में अचानक आग लग गई। आग के विकराल रूप धारण करने पर गोदाम में जूट का रखा 30 हजार बोरा तथा 15 कुंतल ब्रान यानी चावल की पालिश भी जलकर राख हो गई। दमकल टीम नेे क रीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पर आग पर काबू पाया। वरना राइस मिल भी आग की चपेट में आ सकती थी। आग बुझने तक इलाके के लोग सहमे रहे और वहां अफरातफरी मची रही।
कठउत गांव में अखिलेश राय उर्फ मंटू राय की राइस मिल है। रोज की तरह रविवार को भी राइस मिल में काम चल रहा था। दोपहर करीब तीन बजे अचानक राइस मिल से सटे गोदाम से आग की आसमानी लपटें उठने लगीं। आग को देखकर राइस मिल के कर्मी शोर मचाते हुए बाहर निकल आए। इस बीच गोदाम धू-धू कर जलने लगा। आग की लपटें दूर तक उठ रहीं थीं। यह देखकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। आग बेकाबू होते देख लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस और फायर बिग्रेड को दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशिमौलि पांडेय तथा दमकल गाड़ी के साथ फायर बिग्रेड के जवान मौके पर पहुंचे। इसके बाद दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब डेढ़ की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन इस बीच गोदाम में रखी जूट की बोरियां तथा 15 कुंतल ब्रान जलकर राख हो चुका था। गनीमत रही कि आग पर काबू पा लिया गया। वरना राइस मिल में आग फैलने पर बड़ा हादसा हो सकता था। आग बुझाने में ग्राम प्रधान सत्य प्रकाश जायसवाल, दूधनाथ राय, बबलूू राय तथा योगेश राय ने अंत तक मशक्कत की। बताया गया है कि सुबह के वक्त मिल के कर्मी गोदाम के पास खाना बनाकर खाए थे। आशंका जताई गई है कि चूल्हेे की चिंगारी भड़कने से गोदाम में आग लगी हो। बहरहाल आग लगने का कारण देर रात तक स्पष्ट नहीं हो सका था।