{"_id":"62552","slug":"Ghazipur-62552-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार आवास का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार आवास का किया घेराव
Ghazipur
Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। महिला संगठन मुहम्मदाबाद और रसोइयां संघ की महिलाओं ने शनिवार को बाल मजदूरी को रोकने और स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाए जाने की मांग को लेकर जूलुस निकाला एवं तहसीलदार बंगले का घेराव कर तहसीलदार को छह सूत्रीय पत्रक सौंपा। महिला संगठन एवं रसोइयां संघ की सैकड़ों महिलाएं सलेमपुर में एकत्रित हुई और वहां बैठक के पश्चात जूलुस निकालकर सलेमपुर, दाउदपुर, हाटा रोड होते हुए तहसील कार्यालय पर गई लेकिन अवकाश का दिन होने के कारण कोई अधिकारी नहीं मिला। इसके बाद महिलाओं ने तहसीलदार बंगले की तरफ रु ख किया और नारेबाजी करते हुए तहसीलदार के बंगले पर पहुंच गई। वहां महिलाओं ने कहा कि तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी कार्यालय द्वारा आंदोलन प्रदर्शन की अनुमति पत्र का आवेदन नहीं लिया जाता है बल्कि कहा जाता है कि साहब ने मना किया है। इससे लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हम महिलाओं को अनेक प्रकार की कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसी क्रम में मिड डे मील में प्रति वर्ष रसोइयों की नियुक्ति प्रक्रिया बंद करने,प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों की कम संख्या होने की जिम्मेदारी तय करने, स्कूल में बच्चों की संख्या के आधार में मिड डे मील में कार्यरत रसोइयों को शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न को बंद करने के साथ ही क्षेत्र में ईंट भठ्ठा, होटल, ढाबा, कृषि और निर्माण कार्य आदि में लगे बाल मजदूरंो को हटाकर उन्हे स्कूल भेजने, क्षेत्र में बाल मजदूरी रोकने के लिए श्रम विभाग को सक्रिय करने और बाल मजदूरी कराने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। इस मौके पर महिला संगठन की प्रभारी उर्मिला देवी, रसोइयां संघ की अध्यक्ष आशा देवी, सुगंती देवी, चंद्रवती, पुष्पा देवी, सविता, शुभावती देवी, पार्वती देवी, कांती देवी आदि उपस्थित थीं। इस मौके पर महिलाओं ने जिलाधिकारी को संबोधित छह सूत्रीय मांग पत्र तहसीलदार बीपी सिंह को सौंपा। उन्होंने अपने स्तर की मांगें तत्काल पूरी करने एवं अन्य मांगों के लिए जिलाधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्रक भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन