फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   विधायक ने ढहवाई दीवार!

विधायक ने ढहवाई दीवार!

Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के छोटी जंगीपुर गांव में जखनिया विस के सपा विधायक सुब्बाराम तथा उनके साथियों द्वारा जबरन कच्ची दीवार ढहाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने विधायक पर यह आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कर मामले में हस्तक्षेप करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित कराने की गुहार लगाई है। वहीं विधायक ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बताया कि शिकायतकर्ता तथा पूर्व में डीएम के स्टेनो रहे व्यक्ति द्वारा गांव के दूसरे लोगों की जमीन पर जबरन कब्जा कर कच्ची दीवार बनाई जा रही थी। मामले को तूल देने के लिए तरह-तरह के आरोप लगाते हुए शिकायत की जा रही है।
विज्ञापन

डीएम आफिस में दिए गई शिकायती पत्र में छोटी जंगीपुर गांव निवासी प्रेमचंद राम पुत्र विश्वनाथ राम ने आरोप लगाते हुए कहा है कि शुक्रवार की सुबह सपा विधायक सुब्बाराम अपने दस-पंद्रह साथियों के साथ लाठी-डंडे और असलहा लेकर आए तथा मेरी कच्ची दीवार को ढहा दिया। यही नहीं धमकी दी कि मुंह खोला तो 10 दिन के अंदर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। यह भी आरोप लगाया गया है कि विधायक द्वारा गांव में ग्राम सभा की कई और बेशकीमती भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। इस बाबत जब शादियाबाद थाना पुलिस को तहरीर दी गई तो पुलिस ने उनको भगा दिया। इसलिए मजबूर होकर डीएम से गुहार लगाई गई है। इस संबंध में पूछे जाने पर विधायक ने साफ कहा कि शिकायतकर्ताओं के रवैये सेे क्षेत्र के सभी लोग आहत हैं। उनके द्वारा जबरन दूसरों की भूमि पर कब्जा किया गया है। चुनाव से पहले वह इसकी लड़ाई लड़ते रहे। इस मामले में गांव के लोग ने एक माह तक धरना दिया था लेकिन भूमि पर कब्जे में शामिल जिला अधिकारी का स्टेनो जो अब रिटायर्ड हो चुका है, ने अपने प्रभाव में कब्जा जमाए रखा। यह मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। ऐसे में दीवार निर्माण करना सरासर गलत है जिसके अपनी भूमि को बचाने के लिए संबंधित लोगों ने दीवार ढहाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed