फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   5 को होगा नामांकन, 12 को पड़ेंगे वोट

5 को होगा नामांकन, 12 को पड़ेंगे वोट

Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के प्रमुख स्नातकोत्तर महाविद्यालय और स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अधिसूचना जारी होने के साथ ही बुधवार को छात्रसंघ चुनाव की रणभेरी बज गई। एक साथ दोनों कालेजों में विभिन्न पदों के लिए होने वाले चुनाव में 5 दिसंबर को नामांकन कार्य संपन्न होगा, जबकि 12 दिसंबर को मतदान और उसी दिन नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव की डुगडुगी बजते ही महाविद्यालयों में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष की तरह इस बार भी दोनों ही महाविद्यालयों में एक साथ चुनाव कराया जा रहा है। बुधवार को दोनों महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई। घोषित कार्यक्रम के अनुसार 5 दिसंबर को नामांकन होगा। स्वामी सहजानंद में उसी दिन शाम 4 बजे नामांकन करने वाले वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होगा, जबकि पीजी कालेज में यह प्रक्रिया 6 दिसंबर को संपन्न होगी। नाम वापसी की प्रक्रिया स्वामी सहजानंद में 6 दिसंबर को दिन में 10 से 1 बजे तक तथा पीजी कालेज में 7 दिसंबर को दिन में 2 बजे संपन्न होगी। स्वामी सहजानंद में अंतिम रूप से घोषित प्रत्याशियों की सूचना का प्रकाशन 6 दिसंबर को दिन में 2 बजे तथा पीजी कालेज में वैध प्रत्याशियों के नाम की घोषणा 7 दिसंबर को होगी। दोनों ही महाविद्यालयों में 12 दिसंबर को सुबह 8 से 1 बजे तक मतदान कराया जाएगा। दिन में 2 बजे से मतगणना होगी। मतगणना संपन्न होने के बाद छात्रसंघ चुनाव के निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। अधिसूचना जारी होते ही दोनों ही कालेजों में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। घमासान में ताल ठोंकने वाले उम्मीदवारों की ओर से प्रचार कार्य तेज कर दिया गया है। कालेज में छात्रों से मिलने का क्रम भी तेज हो गया है। पीजी कालेज में करीब साढ़े 5 हजार तथा स्वामी सहजानंद पीजी कालेज में 36 सौ छात्र मतदाता हैं। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की तरफ से भी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed