फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बदले जाने लगे जर्जर तार

बदले जाने लगे जर्जर तार

Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। बिजली विभाग की शहर को खतरामुक्त कराने की कवायद शुरू कर दी गई है। 30 जुलाई को अमर उजाला ने विभाग को खतरे से आगाह करते हुए शहर के कई मार्गों पर काफी नीचे लटक रहे जर्जर तारों की खबर फोटो के साथ छापी थी। इस खबर को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने नीचे लटके तारों की ऊंचाई बढ़ाने के साथ ही जर्जर तारों और खंभों को बदलने का काम शुरू कर दिया गया। विभाग की इस कवायद से लोगों में जहां इस बात की खुशी है कि उन पर मंडरा रहा खतर टल रहा है, वहीं बार-बार तार टूटने की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन

अमर उजाला के 30 जुलाई के अंक में विभाग को खतरे से आगाह करते हुए शहर के कई मार्गों पर काफी नीचे लटक रहे जर्जर तारों की खबर फोटो के साथ प्रमुखता से छापी गई थी। इस खबर को गंभीरता से लेते हुए विभागीय अधिकारियों ने तार खिंचवाकर उसकी ऊंचाई बढ़वा दी। नवापुरा स्थित जिला जज आवास के पास काफी दिनों से झुके खंभे और उसकी वजह से नीचे लटक तार को रविवार को दुरुस्त कराया गया। शहर के कपूरपुर मुहल्ले में मस्जिद के सामने जर्जर तार को विभागीय कर्मी रविवार को सुबह बदलने के लिए पहुंचे, लेकिन मुहल्ले के लोगों ने उन्हें तार बदलने के लिए इस बात से रोक दिया कि पहले पेड़ काटकर जर्जर तार हटाए जाएं, इसके बाद तार बदला जाएगा। इस पर कर्मचारी वहां से लौट आए। इसके अलावा शहर के कई अन्य स्थानों पर लाइनमैनों द्वारा काफी नीचे लटक रहे तार को टाइट किया गया। विभाग की इस कवायद से लोगों में प्रसन्नता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed