फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kanshiram Colonies mean... garbage dumps, disrupted drinking water supply, mud, and waterlogging.

Ghazipur News: कांशीराम कॉलोनियाें का मतलब... कूड़ा डंप पेयजल आपूर्ति ठप, कीचड़ और जलभराव

Sat, 29 Aug 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Kanshiram Colonies mean... garbage dumps, disrupted drinking water supply, mud, and waterlogging.
पड़ताल की खबर में....आदर्श बाजार ​स्थित कांशीराम कॉलोनी शहर के अन्य हिस्सों का डंप किया गया कूड
गाजीपुर। शहर में दो जगहों बड़ीबाग व आदर्श बाजार में कांशीराम कॉलोनी है। कभी शासन की आंख का तारा रही कॉलोनियों की वर्तमान पहचान पेयजलापूर्ति ठप, कीचड़, जलभराव और कूड़ा डंप रह गया है।
विज्ञापन

इनमें एक कॉलोनी में चार महीने से शहर का कूड़ा ट्रैक्टर पर लेकर वहां डंप किया जा रहा है तो दूसरे कॉलोनी में तीन महीने से पेयजलापूर्ति ठप है। नगर पालिका के जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण दोनों कॉलोनियों के 12 हजार 500 लोगों की दुश्वारी बढ़ गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन की ओर से शहर अन्य हिस्सों का कूड़ा कांशीराम कॉलोनी आदर्श बाजार में डंप किया जा रहा है। यह आरोप वहां के रहने वाले लोगों ने लगाया है। साथ ही साक्ष्य के तौर पर कूड़े के ढेर को भी दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के कूड़े के लगे ढेर के कारण उठने वाले बदबू से कॉलोनी के लोगों का दम घुट रहा है। प्रदेश में 2007 से 2012 तक बसपा की सरकार रही। तत्कालीन सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत शहर में दो जगहों पर कांशीराम कॉलोनी बसाया गया। शहर के बड़ीबाग व आदर्श बाजार में गरीबों को आशियाना देने के लिए बाकायदा फ्लैट का निर्माण हुआ।

सड़क, नाली, प्रकाश, पेयजल आदि की व्यवस्था करके लाभार्थियों को फ्लैट आवंटित कर दिया गया। उस दौर में कांशीराम कॉलोनी की गिनती वीआईपी कॉलोनी के तौर पर होती थी। व्यवस्था में एक छोटी सी खामी होने पर भी अफसरशाही सक्रिय हो जाती थी। समय के साथ प्रदेश में सरकार बदली। इसी के साथ कांशीराम कॉलोनी की बदहाली की कहानी शुरू हो गई।

पड़ताल की खबर में....आदर्श बाजार स्थित कांशीराम कॉलोनी शहर के अन्य हिस्सों का डंप किया गया कूड

पड़ताल की खबर में....आदर्श बाजार स्थित कांशीराम कॉलोनी शहर के अन्य हिस्सों का डंप किया गया कूड

पड़ताल की खबर में....आदर्श बाजार स्थित कांशीराम कॉलोनी शहर के अन्य हिस्सों का डंप किया गया कूड

पड़ताल की खबर में....आदर्श बाजार स्थित कांशीराम कॉलोनी शहर के अन्य हिस्सों का डंप किया गया कूड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed