{"_id":"59-135569","slug":"Ghazipur-135569-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने फूंका सीएम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने फूंका सीएम का पुतला
Ghazipur
Updated Sun, 20 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में युवती से हुई गैंगरेप और उसके बाद बर्बरतापूर्वक की गई हत्या के विरोध में टैक्सी स्टैंड स्थित भाजपा कार्यालय के पास प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पुतला दहन किया। इस मौके पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं पूरी तरह से असुरक्षित है। प्रदेश की राजधानी में हुई घटना सरकार के निकम्मेपन को दर्शाती है।
उन्होंने कहा कि ऐसी अमर्यादित सरकार की मुख्यमंत्री को तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदेश के हालात दिन प्रतिदिन बदतर होते जा रहे हैं। प्रदेश में कोई भी वर्ग पूर्ण रूप से सुरक्षित नहीं है। चेतावनी दिया कि अगर ऐसी घटनाओं तत्काल प्रभाव से नहीं रुकती है तो मोर्चा के कार्यकर्ता आंदोलन को धार देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। अपराध की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। इस अवसर पर जिला महामंत्री विश्वप्रकाश अकेला, राजेश, सुमित तिवारी, प्रतीक पांडेय, अविनाश सिंह, रोशन तिवारी, लव कुमार आदि मौजूद थे।