{"_id":"59-130926","slug":"Ghazipur-130926-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावरों को पकड़ने के लिए धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमलावरों को पकड़ने के लिए धरना
Ghazipur
Updated Wed, 28 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। भाकपा (माले) ने खेमस जिला सचिव पर जानलेवा हमले के खिलाफ और आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी के मुद्दे पर उपजिलाधिकारी सदर के कार्यालय के सामने धरना दिया। इस दौरान आयोजित सभा में पार्टी के जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि माले नेता पर हमला राजनीति से प्रेरित है।
मंगलवार को आयोजित धरना में उन्होंने कहा कि जमीन के प्रश्न पर उठ रही आवाज को दबाने की कोशिश की गई। जिला प्रशासन और थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों को दहशत बनाने के लिए छोड़ रखा है। गरीबों पर दमन-उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इस तरह की घटनाएं पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। चेताया कि अगर समय रहते हमलावर गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजे गए को भाकपा (माले) चुप नहीं रहेगी। इसके खिलाफ करंडा में 10 जून को मार्च करेगी। कहा कि दलितों गरीबों पर दमन किया जा रहा है। गांव में भूमिहीन गरीबों के लिए छोड़ी गई जमीन पर अवैध रूप से काबिज ताकतें रोज मनगढ़ंत कहानी रच रही हैं। कहा कि प्रशासन जमीनें मुक्त कराकर गरीबों को नहीं देता हैैै तो माले खुद मार्च कर जमीनों से अवैध कब्जा हटाने की ओर बढ़ेगी। अंत में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। धरना सभा में कमलाकर राम, विजयबहादुर सिंह, राजेश एकलव्य, संजय भारती, राजीव गुप्त, जिलेश्वर, मनोज, अरविंद तथा सत्येन्द्र ने विचार व्यक्त किया।