फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   साक्षरता दर 12.22 फीसदी बढ़ी

साक्षरता दर 12.22 फीसदी बढ़ी

Mon, 26 May 2014 05:34 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Mon, 26 May 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
सादात ब्लाक की कुल आबादी 2 लाख 13 हजार 766
विज्ञापन

संवाददाता
सादात। जिले के सादात ब्लाक की साक्षरता दर में पिछले एक दशक में 12.22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसमें पुरुष साक्षरता दर में 7.59 प्रतिशत तथा महिला साक्षरता दर 6.43 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। इस वृद्धि से यह स्पष्ट है कि ब्लाक में चल रही बालिका शिक्षा योजना, सर्वशिक्षा अभियान, माध्यमिक शिक्षा अभियान और साक्षर भारत मिशन का लाभ लोगों को मिलता नजर आ रहा है।
राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य रामअवतार यादव ने बताया कि जिले में सर्व शिक्षा अभियान की तर्ज पर माध्यमिक शिक्षा अभियान का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत, अब तक नवीन 13 राजकीय हाईस्कूल खोले जा चुके हैं। इसके अंतर्गत सादात ब्लाक में एक स्कूल मखदूमपुर में संचालित है। जबकि शिकारपुर और माहपुर में एक-एक स्कूल की स्थापना प्रस्तावित है। ब्लाक में प्रबंधकीय एवं अशासकीय विद्यालयों की भरमार है।
विज्ञापन

इन विद्यालयों के माध्यम से बच्चों, बालक-बालिकाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से निरक्षर महिला-पुरुषों को साक्षर करने का कदम उठाया जा रहा है। ब्लाक में साक्षरता वृद्धि करने में ब्लाक में संचालित सभी शिक्षण संस्थाओं का उल्लेखनीय योगदान है। उन्होंने बताया कि ब्लाक का क्षेत्रफल 221.97 वर्ग किलोमीटर हैं। इसकी कुल आबादी 2 लाख 13 हजार 766 है। इसमें 106219 पुरुष और 107547 महिला हैं। अनुसूचित जाति के 55002 लोग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पुरुष 27550 और महिला 27452 हैं, जबकि जनजाति की संख्या 1656 हैं। इसमें 812 पुरुष तथा 844 महिलाएं हैं। बताया कि ब्लाक में कुल 126257 लोग साक्षर हैं। इसमें 72274 पुरुष और 53983 आधी आबादी की तादाद है। ब्लाक की कुल साक्षरता 70.18 प्रतिशत हैं। इसमें पुरुष 81.76 प्रतिशत और महिला 59.00 प्रतिशत साक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed