फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ट्रक-बाइक की टक्कर में दो ने गंवाई जान

ट्रक-बाइक की टक्कर में दो ने गंवाई जान

Mon, 26 May 2014 05:33 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Mon, 26 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
जंगीपुर के यादव मोड़ के पास हुई दुर्घटना
विज्ञापन

जंगीपुर। थाना क्षेत्र के यादव मोड़ के पास रविवार की सुबह ट्रक और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में जहां दो युवकों की मौत हो गई, वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घटना के बाद पुलिस ने चालक सहित ट्रक को पकड़ लिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर थाने लाई।
मरदह निवासी शिवकुमार शर्मा (40) की भैंस कुछ दिन पहले चोरी हो गई थी। वह अपने स्तर से भैंस की तलाश में जुटा था। सुबह अपने साथी हैदरगंज निवासी नरायन शर्मा (35) और रामाधार शर्मा के साथ बाइक से दिलदारनगर पशु मेला के लिए घर से निकला। अभी वह जंगीपुर क्षेत्र के यादव मोड़ के पास ही पहुंचा था कि गाजीपुर की तरफ से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। ट्रक से कुचलने के कारण शिवकुमार और नरायन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामाधार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों को भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक सहित ट्रक को पकड़ लिया और गंभीर रूप से घायल रामाधार को जिला अस्पताल भेजवाया। इसके बाद शवों को कब्जे में लेकर थाने लाई।
विज्ञापन

मौत की खबर पहुंचते ही मृतकों के घर कोहराम मच गया। परिवार की महिलाएं दहाड़े मारकर चीखने-चिल्लाने लगी। जानकारी होते ही पास-पड़ोस के लोग भी पीड़ितों को घर पहुंच गए। बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए। शिवकुमार के परिवार के लोग बिलखते हुए चोरी गई भैंस को कोस रहे थे। वह कह रहे थे कि भैंस उनके परिवार के लिए काल बन गई। अगर भैंस की तलाश में शिवकुमार दिलदारनगर के लिए नहीं निकला होता तो शायद यह घटना नहीं होती। मौजूद लोग परिवार के लोगों को इस बात की तसल्ली देते रहे कि अनहोनी को कोई टाल नहीं सकता है। मौत को तो सिर्फ बहाना चाहिए। घटना से गांववासियों में शोक की चादर तन गई। बड़ी संख्या में लोग पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed