{"_id":"59-130753","slug":"Ghazipur-130753-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"550 ने छोड़ी पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
550 ने छोड़ी पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा
Ghazipur
Updated Mon, 26 May 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। प्राविधिक शिक्षा की संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को संपन्न हो गई। जिले के 28 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच कराई गई परीक्षा में 550 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शेष 12844 ने परीक्षा दी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ ही सचल दस्तों ने केंद्रोें का भ्रमण कर परीक्षा की निगरानी की।
राजकीय पालीटेकि्नक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा आज एक पाली में सुबह 8 से 11 बजे तक कराई गई। इस परीक्षा में 13394 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसके लिए शहर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा शुरू होने से पहले ही केंद्रों पर परीक्षार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। आठ बजते ही परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा में 550 अभ्यर्थी नहीं बैठे। शेष 12844 ने परीक्षा दी। परीक्षा को नकलविहीन और सकुशल संपन्न कराने के लिए नियुक्त जोनल मजिस्ट्रेटों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर सकुशल परीक्षा संपन्न होते पाई गई। इसके अलावा, परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सचल दस्तों के साथ ही केंद्र अधिकारी भी मुस्तैद रहे। कई परीक्षा केंद्रों के गांव के काफी अंदर होने से परीक्षार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए उन्हें कई स्थानों पर रुककर लोगों से पूछताछ करनी पड़ी। केंद्र ढूंढने के चक्कर में कई परीक्षार्थी केंद्रों पर कुछ देर से पहुंचे। इस संबंध में कालेज के प्रधानाचार्य मारकंडेय ओझा ने बताया कि परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। उन्होंने बताया कि उत्तर पुस्तिकाएं सोमवार को लखनऊ भेजी जाएगी। जुलाई में परीक्षा परिणाम आने की उन्होंने उम्मीद जताई।