{"_id":"59-130512","slug":"Ghazipur-130512-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Ghazipur
Updated Fri, 23 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कचहरी के पास जुलूस निकाला। नारेबाजी करता कार्यकर्ताओं का जुलूस विभिन्न मार्गों से होते हुए अपर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त उपजिलाधिकारी को सौंपा गया।
जिला संयोजक ब्रजभूषण दुबे के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन को सामाजिक कार्यकर्ता एवं दिल्ली से आए पत्रकार यशवंत सिंह ने कहा कि बेल बांड न भरने पर केजरीवाल को जेल भेजने की घटना से पूरा देश आहत है। अयोध्या प्रकरण पर आरोपी लालकृष्ण आडवाणी सहित तमाम आरोपियों ने बेल बांड अभी नहीं भरा। स्वयं केजरीवाल ने अन्य कई मामलों में बेल बांड नहीं भरा, लेकिन उन्हें पहले कभी भी जेल नहीं भेजा गया। वक्ताओं ने कहा कि यह ईमानदार लोगों की परीक्षा का समय है। सैकड़ों भ्रष्टाचारी सांसद बनकर सदन में पहुंच गए है। भावी प्रधानमंत्री अच्छे दिन आने की बात कह रहे हैं, जो हास्यास्पद है।
अधिवक्ता अरुण कुमार सिंह ने कहा कि बहुत सारे भारतीय कानून आम जन के विरुद्ध है। उनमें बदलाव की जरूरत है। अधिवक्ता राजेंद्रनाथ ने कहा कि केजरीवाल ने जेल जाकर महात्मा गांधी के सिद्धांतों का पालन किया है। प्रदर्शन सभा में जावेद अहमद, सुरेंद्र यादव, रुद्रेश कुमार निगम, नागेंद्र यादव, अनिल यादव आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता पार्टी के संयोजक ब्रजभूषण दुबे ने किया।