फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   डाककर्मियों ने निकाला जुलूस

डाककर्मियों ने निकाला जुलूस

Fri, 14 Feb 2014 05:44 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Fri, 14 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। केंद्रीय महासंघ के आह्वान पर 15 सूत्रीय मांगों के समर्थन में गाजीपुर मंडल के सभी डाक कर्मचारी गुरुवार को भी हड़ताल पर रहे। इसके चलते प्रधान डाकघर के अलावा सभी उप एवं शाखा डाकघरों में ताले लटकते रहे। डाक कर्मियों ने जुलूस निकालकर अपनी मांगों को समर्थन में हुंकार भरी। दो दिवसीय हड़ताल की वजह से लेन-देन ठप रहने से जहां लाखों का कारोबार प्रभावित हुआ वहीं डाक, पार्सल और स्पीडपोस्ट की बुकिंग और वितरण का काम पूरी तरह ठप रहा।
विज्ञापन

मंडल के सभी डाक कर्मचारियों ने दिन में प्रधान डाकघर परिसर से जुलूस निकाला। विभिन्न मार्गों से होते हुए जुलूस पीरनगर पहुंचा जहां जुलूस सभा में तब्दील हो गया। इस मौके पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की। कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों की अनदेखी न करे। उन्होंने नई पेंशन नीति समाप्त कर पुरानी पेंशन नीति को बहाल करने सहित विभिन्न मांगों की चर्चा करते कहा कि अगर उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो संघर्ष को धार दी जाएगी।
विज्ञापन

आवश्यकता पड़ने पर केन्द्रीय महासंघ के आह्वान पर मंडल के सभी डाक कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जाने को तैयार हैं। सभा में श्रीनाथ सिंह यादव. हरिवंश सिंह, मंत्री दसई राम, घनश्याम सिंह, बब्बन सिंह अंजनी चौबे, कैलाश कुशवाहा, दिवाकर पांडेय, सतीश यादव, उपेन्द्रनाथ सिंह, अशोक सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह तथा वाल्मीकि शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed