फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चीनी िमल खुलवा कर ही मानेंगे

चीनी िमल खुलवा कर ही मानेंगे

Wed, 01 Jan 2014 05:46 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Wed, 01 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। नंदगंज चीनी मिल चालू कराने सहित 14 सूत्री मांगों को लेकर किसान सभा का आंदोलन मंगलवार को नौवें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर किसान नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पूर्वांचल में अपार गन्ना उत्पादन की संभावना देख एवं किसानों की खुशहाली के लिए चीनी उद्योग लगाने की नीति घोषित की थी। इसमें नंदगंज चीनी मिल चालू कराने की बात भी कही गई है। ऐेेेसी दशा में जब तक प्रदेश सरकार अपनी घोषणा लागू नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

सरजू पांडेय पार्क में आयोजित आंदोलन में किसानों ने कहा कि सहकारी शीतगृह बंद है। शासन इसे तत्काल चालू कर किसानों को राहत दे। किसानों ने कहा कि वास्तव में सरकार के प्रतिनिधियों की भूमिका बड़ी होती है, लेकिन यह दुर्भाग्य है कि जनप्रतिनिधि व मंत्री जन समस्याओं के प्रति उदासीन हो गए हैं। लिहाजा आंदोलन अहम है। मंगलवार को जमुना सिंह, सूर्यनाथ यादव, कैलाश यादव, जगदीश यादव, रामा यादव, पंकज उपाध्याय, विकास राय, दिवाकर, लक्ष्मन तिवारी, राजकुमार कुशवाहा भूख हड़ताल में बैठे रहे। वहीं, दो जनवरी को धरने में किसान सभा के राष्ट्रीय महामंत्री अतुल कुमार अंजान भाग लेंगे। इस मौके पर सुरेंद्र राम, बाबूलाल मानव, सूर्यनाथ यादव, मुहम्मद सलाउद्दीन, राधेश्याम यादव, कांग्रेस के भगवती राय, राणाविजय, सुरेंद्र राम आदि थे। अध्यक्षता डा. इंद्रदेव सिंह तथा संचालन सुरेंद्रप्रताप सिंह ने किया।चीनी िमल खुलवा कर ही मानेंगे
विज्ञापन

d अमर उजाला ब्यूरो
गाजीपुर। नंदगंज चीनी मिल चालू कराने सहित 14 सूत्री मांगों को लेकर किसान सभा का आंदोलन मंगलवार को नौवें दिन भी जारी रहा। इस मौके पर किसान नेताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पूर्वांचल में अपार गन्ना उत्पादन की संभावना देख एवं किसानों की खुशहाली के लिए चीनी उद्योग लगाने की नीति घोषित की थी। इसमें नंदगंज चीनी मिल चालू कराने की बात भी कही गई है। ऐेेेसी दशा में जब तक प्रदेश सरकार अपनी घोषणा लागू नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरजू पांडेय पार्क में आयोजित आंदोलन में किसानों ने कहा कि सहकारी शीतगृह बंद है। शासन इसे तत्काल चालू कर किसानों को राहत दे। किसानों ने कहा कि वास्तव में सरकार के प्रतिनिधियों की भूमिका बड़ी होती है, लेकिन यह दुर्भाग्य है कि जनप्रतिनिधि व मंत्री जन समस्याओं के प्रति उदासीन हो गए हैं। लिहाजा आंदोलन अहम है। मंगलवार को जमुना सिंह, सूर्यनाथ यादव, कैलाश यादव, जगदीश यादव, रामा यादव, पंकज उपाध्याय, विकास राय, दिवाकर, लक्ष्मन तिवारी, राजकुमार कुशवाहा भूख हड़ताल में बैठे रहे। वहीं, दो जनवरी को धरने में किसान सभा के राष्ट्रीय महामंत्री अतुल कुमार अंजान भाग लेंगे। इस मौके पर सुरेंद्र राम, बाबूलाल मानव, सूर्यनाथ यादव, मुहम्मद सलाउद्दीन, राधेश्याम यादव, कांग्रेस के भगवती राय, राणाविजय, सुरेंद्र राम आदि थे। अध्यक्षता डा. इंद्रदेव सिंह तथा संचालन सुरेंद्रप्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed