फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   10 ग्राम प्रधानों को नोटिस, खतरे में कुर्सी

10 ग्राम प्रधानों को नोटिस, खतरे में कुर्सी

Wed, 01 Jan 2014 05:46 AM IST
Ghazipur
Ghazipur Updated Wed, 01 Jan 2014 05:46 AM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले की दस ग्राम पंचायतों ने मनरेगा योजना में एक वर्ष में एक लाख से भी कम खर्च किया गया है। इससे नाराज जिलाधिकारी चंद्रपाल सिंह के निर्देश पर 10 ग्राम प्रधानों को नोटिस देते हुए जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही दोषी सचिवों को प्रतिकूल टिप्पणी देते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसको लेकर प्रधानों एवं सचिवों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

पिछले दिनों जिलाधिकारी चंद्रपाल सिंह ने मनरेगा योजना की समीक्षा की थी। इस दौरान दस ग्राम पंचायतें ऐसी मिलीं जहां पर लाखों की मनरेगा की धनराशि डंप है। ग्राम पंचायतें धन खर्च करने को लेकर गंभीर नहीं थीें। इन ग्राम पंचायतों ने सालभर में एक लाख भी खर्च नहीं किया है। इससे नाराज डीएम ने दोषी ग्राम प्रधानों के विरुद्ध भी कार्रवाई का निर्देश दिया था। डीएम ने कहा कि जनहित के कार्यों में अधिकारियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही अक्ष्ाम्य है। इसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डीएम के निर्देश पर उपायुक्त श्रम एवं रोजगार अनय मिश्रा ने एक लाख से कम खर्च करने वाली ग्राम पंचायतें जमानिया की गड़हा छानबे, सदर की देवकली तृतीय, बाराचंवर की हटवा मुरार सिंह, भांवरकोल की मानपुर, देवकली के विसुनपुरा, मनिहारी में रसूलपुर, मुहम्मदाबाद में हैंसी, रेवतीपुर में पटकनिया और जखनियां में जखनियां गोविंद के ग्राम प्रधानों को नोटिस भेजा है। इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त श्रम एवं रोजगार अनय मिश्रा ने बताया कि 9 ग्राम पंचायत अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है। प्रतिकूल टिप्प्णी भेजने के साथ ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed