{"_id":"59-103853","slug":"Ghazipur-103853-59","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएम के चावल में मिले कीड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीएम के चावल में मिले कीड़े
Ghazipur
Updated Tue, 30 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सदर विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जैतपुरा में सोमवार को एमडीएम के चावल में कीड़ा मिलने से छात्र भड़क गए। उन्हाेंने चावल हटवाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना भी दिया। आनन-फानन में मौके पर पहुंचीं सदर एबीएसए पूूर्णिमा श्रीवास्तव ने कोटेदार को बुलाकर चावल और सड़ा गेहूूं वापस कराया।
जैतपुर गांव प्रदेश के खादी ग्रामोद्योग मंत्री कैलाश यादव का गृह गांव है। गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एमडीएम को लेकर गड़बड़ी की शिकायत पहले भी कई बार आ चुकी है। सोमवार की सुबह जब छात्र स्कूल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एमडीएम के चावल में कीड़े पडे़ हुए हैं यही नहीं गेहूं भी सड़ गया था। बच्चों ने फोन के जरिए इसकी सूचना सामाजिक कार्यकर्ता ब्रजभूषण दूबे को दी। मौके पर पहुंचे सामाजिक कार्यकर्ता को भी एमडीएम के चावल में कीड़े दिखे। इस पर उन्होंने मोबाइल से बीएसए, एसडीएम सदर और खंड शिक्षा अधिकारी को मैसेज भेजकर उक्त मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची खंड शिक्षा अधिकारी पूूर्णिमा श्रीवास्तव ने कीड़ायुक्त चावल और सड़ी गेहूं की बोरी को हटाने का आदेश दिया। उन्होंने कोटेदार को भी मौके पर बुलवाकर उसका लिखित बयान लिया। कोटेदार ने बताया कि दो माह पहले ही ग्राम प्रधान को चावल और गेेहूं उपलब्ध करा दिया गया था। मैंने गुणवत्ता युक्त अनाज भेजा था। बाद में एबीएसए के समझाने पर बच्चे शांत हो गए। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जैतपुरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एमडीएम के चावल में कीड़ा और गेहूं सड़ा हुआ पाया गया है। संबंधित अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है। साथ ही खराब अनाज हटवा दिया गया है।