फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   95 percent work of medical college completed

मेडिकल कालेज का 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण

Mon, 20 Sep 2021 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
95 percent work of medical college completed
शहर के आरटीआई मैदान में बन रहे राजकीय मेडिकल कालेज का 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। मात्र पांच प्रतिशत ही कार्य शेष है, जिसे पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था की ओर से पूरी ताकत झोंक दी गई है। निर्धारित समय तक कार्य पूर्ण एवं मानक के तहत पूरा हो, इसके लिए प्राचार्य के नेतृत्व में टीम मानीटरिंग करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

जिले के लोगों को बेहतर चिकित्सा एवं उपचार की सुविधा के साथ-साथ डॉक्टरों को तैयार करने के लिए करीब चार वर्ष पूर्व शहर के आरटीआई मैदान में राजकीय मेडिकल कालेज की नींव पड़ी थी। 220 करोड़ की लागत से 25 एकड़ में भवन निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इसके तहत प्रशासनिक कक्ष, लाइब्रेरी, एकेडमिक, कैफेटेरिया, लेक्चर हाल, आडिटोरियम के अलावा 100 छात्र-छात्राओं के लिए हास्टल एवं प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर एवं अन्य कर्मचारियों के लिए आवास बनना था। कार्यदायी संस्था की ओर से अब तक 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जबकि पांच प्रतिशत ही कार्य शेष है। ऐसे में कार्य की रफ्तार तेज कर दी गई है, जिससे समय रहते कालेज प्रशासन को भवन सुपुर्द किया जा सके।
विज्ञापन

गर्ल्स हास्टल का कार्य 15 अक्तूबर तक होगा पूरा
गाजीपुर। राजकीय मेडिकल कालेज में दाखिले के बाद पढ़ने वाली छात्राओं को रहने के लिए गर्ल्स हास्टल बनाए जा रहे हैं। हास्टल के भवन निर्माण का कार्य तो पूरा हो गया है, लेकिन प्लास्टर एवं फिनिशिंग का कार्य अधूरा है। ऐसे में कार्यदायी संस्था ने 15 अक्तूूबर तक पूर्ण कर भवन सुपुर्द करने का दावा कालेज प्रशासन से किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज का 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष पांच प्रतिशत भी निर्धारित समय के अंदर पूर्ण हो जाएगा। इसको लेकर लगातार मानीटरिंग की जा रही है- डॉ. राजेश सिंह, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कालेज गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed