फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   936 cemeteries in 1,670 Waqf properties

Ghazipur News: 1,670 वक्फ संपत्तियों में 936 कब्रिस्तान

Mon, 12 Aug 2024 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
936 cemeteries in 1,670 Waqf properties
गाजीपुर। वफ्फ बिल को लेकर सदन में संग्राम चल रहा है। वहीं, जनपद में वफ्फ बोर्ड की संपत्तियों को ऑनलाइन करने का काम तेज हो गया है। 1670 वफ्फ की संपत्तियां चिह्नित की गई है। इनमें 936 कब्रिस्तान हैं। इस समय छह सौ से अधिक संपत्तियों को ऑनलाइन किया गया है। इनमें मस्जिद, मजार और कब्रिस्तान आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

21 दिसंबर 1991 के गजट के मुताबिक जनपद में चार तहसीलें थीं। इसमें वक्फ गाजीपुर तहसील में 399, जखनिया में 4, मुहम्मदाबाद में 422, सैदपुर में 535 और जमानिया 310 में वक्फ की संपत्ति शामिल हैं। इनमें गाजीपुर तहसील में मजार या मकबरा 20, कब्रिस्तान 224, ईदगाह 11, इमामबाड़ा या चौकी या कर्बला 7, मदरसा 4, मस्जिद 77 आदि शामिल हैं। इसी तरह जखनिया तहसील में मजार या मकबरा 20 और कब्रिस्तान 1 है। मुहम्मदाबाद में मजार या मकबरा 1, कब्रिस्तान 262, ईदगाह 11, इमामबाड़ा 7, मदरसा 3 और मस्जिद 72 हैं।
विज्ञापन

सैदपुर तहसील में मजार या मकबरा 6, कब्रिस्तान 228, ईदगाह 3, इमामबाड़ा 4, मदरसा 1 और मस्जिद 50 है। इसी तरह जमानियां तहसील में मजार या मकबरा 5, कब्रिस्तान 221, ईदगाह 16, मदरसे 1 और मस्जिद 55 आदि शामिल हैं। वहीं, धीरे-धीरे जनपद में सात तहसीलें हो गईं और वफ्फ के संपत्तियों की भी संख्या बढ़कर 1670 हो गई। विभागीय लोगों के मुताबिक मौजूदा समय में शिया की 95 और सुन्नी की 1565 संपत्तियां हैं। इसे अब ऑनलाइन किया जा रहा है। अब तक 600 संपत्तियों का विवरण ऑनलाइन कर दिया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सच्चिदानंद तिवारी ने बताया कि जनपद में वक्फ की संपत्तियां को ब्योरा ऑनलाइन किया जा रहा है, जल्द ही ये काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में वक्फ की प्रमुख संपत्तियां
दरगाह या मजार या मकबरा-33
कब्रिस्तान-936
ईदगाह-41
इमामबाड़ा या चौकी या कर्बला-21
मदरसा-9
मस्जिद-254
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed