फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दूसरे दिन भी जारी रहा व्यापारियों का अनशन

दूसरे दिन भी जारी रहा व्यापारियों का अनशन

Fri, 19 Apr 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी जारी रहा व्यापारियों का अनशन
दिलदारनगर। अपहृत बालक की बरामदगी की मांग को लेकर दूसरे दिन शुक्रवार को भी दिलदारनगर बाजार में स्थित एक छविगृह के परिसर में बालक के परिजनों संग व्यापारियों का क्रमिक अनशन जारी रहा। अनशन को कांग्रेस प्रत्याशी अजीत प्रताप कुशवाहा ने अपना समर्थन दिया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि यह अनशन अनवरत जारी रहेगा। 22 अप्रैल को बाजार बंद कर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 24 दिन बाद भी अपहृत किशोर आदित्य उर्फ टुकटुक पुत्र सुरेश गुप्ता को पुलिस बरामद नहीं कर सकी है। जबकि बालक के पिता ने इस मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया है। आज तक पुलिस द्वारा बालक की बरामदगी न किए जाने से परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका से परेशान है। कहा कि बालक की बरामदगी तक व्यापारी चुप नहीं बैठेंगे। 18 से 21 अप्रैल तक अनवरत क्रमिक अनशन जारी रहेगा। 22 अप्रैल को बाजार बंद कर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी अजीत प्रताप कुशवाहा ने अपने सहयोगियों के साथ अनशन स्थल पर पहुंचकर समर्थन देते हुए कहा कि मैं आप लोगों के साथ हूं। इस संबंध में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से बात करुंगा। इस अवसर पर पूर्व बीजेपी विधानसभा प्रत्याशी बीके त्रिवेदी, दिनेश प्रधान, गोपाल वर्मा, दिनेश अकेला, रमेश गुप्ता रामशंकर फौजी, अजय सिंह, सुरेश गुप्ता, वसीम खान, जयप्रकाश गुप्ता, विशाल सेठ, विश्व्नाथ गुप्ता, अखिलेश्वर, सोनू साहू, रामप्रवेश गुप्ता, दीपक गुप्ता सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed