फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   तिरंगा यात्रा निकाल दी शहीदों की श्रद्धांजलि

तिरंगा यात्रा निकाल दी शहीदों की श्रद्धांजलि

Thu, 21 Feb 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा निकाल दी शहीदों की श्रद्धांजलि
गाजीपुर। पुलवामा के शहीदों की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देना है। हर हाल में बदला चाहिए। इस घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। शहीदों को श्रद्धांजलि देने का क्रम बना हुआ है। शांति मार्च, तिरंगा यात्रा निकालने का क्रम बना रहा।
विज्ञापन

शहर के तुलसी सागर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। संस्था की संचालिका ब्रह्मकुमारी निर्मला, स्मिता, संजू , प्रीति , संध्या, अमीरचंद्र, बालचंद, अनिल, उमाशंकर, बिरेंद्रनाथ सिंह, बृजकिशोर, बृजमंगल आदि ने कैंडल जला कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान करीब 150 लोग उपस्थित रहे। संचालिका ने ईश्वर से शहीद परिवारों को इस दुख की घड़ी को सहन करने की हिम्मत एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना किया। इसी क्रम में करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में हुए शहीदों के सम्मान में बारांचवर रामलीला मैदान से शहीद शौर्य सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा बाजार होते हुए किसान इंटर कॉलेज जवाहर नगर तक गई। इसमें पाकिस्तान के खिलाफ जम कर नारेबाजी की गई। बारांचवर चौराहे पर पाकिस्तान के वजीरे आजम इमरान खान के पुतले का दहन करके समाप्त हुआ। जिसमे हजारों की संख्या में नौजवान, छात्र, किसान, मजदूर, भूतपूर्व सैनिकों ने भाग लिया। इस मौके पर आशुतोष सिंह,यशवंत सिंह, ब्रजेन्द्र सिंह, संतोष सिंह, एसपी सिंह, बिजेंद्र यादव, अशोक पांडेय, प्यारे मोहन, राजेश कुशवाहा, ब्रजेन्द्र सिंह, रमेश सिंह, बृजेश कुशवाहा, विवेक वर्मा, अमन सिंह, अजीत शर्मा, लालजी पांडेय, अमित सिंह, सत्यप्रकाश पांडेय, संजय पांडेय, दयानंद कुशवाहा, मनीष सिंह, लालू सिंह, वारिस अंसारी, देवेन्द्र यादव, अंजनी कुशवाहा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed