{"_id":"5c6ee0a5bdec22738c0f259d","slug":"91550770341-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीद जवानों की याद में माले निकालेगा शांति मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीद जवानों की याद में माले निकालेगा शांति मार्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर। भाकपा माले की जिला कमेटी की बैठक सैदपुर तहसील क्षेत्र के खानपुर गांव में हुई। इसमें पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करतेे हुए 25 फरवरी को शहर में शहीद सैनिकों की याद में शांति मार्च और सरजू पांडेय पार्क में श्रद्धांजलि सभा की तैयारी के संबंध में विचार किया गया। इसके साथ ही जन अधिकार मार्च की तैयारी पर प्रमुख रूप से चर्चा हुई।
बैठक में पार्टी की केंद्रीय कमेटी के सदस्य गाजीपुर लोकसभा प्रभारी ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट को गंभीरता से लिया होता तो ऐसी ह्रदयविदारक घटना नहीं होती। पार्टी शहीद परिवारों के साथ है। कहा कि 2014 में किसानों, मजदूरों की बेहतरी, युवाओं को रोजगार देने के लोक लुभावन नारों के साथ सरकार ने वादाखिलाफी की है। लोकसभा चुनाव से पहले नफरत, घृणा और युद्ध का माहौल बनाया जा रहा है ताकि लोकसभा चुनाव में सस्ती लोक प्रियता हासिल की जा सके। इस अवसर पर राजेश वनवासी, सत्येंद्र कुमार, नंदकिशोर बिंद, सरोज यादव, राजेश एकलव्य, मंजू गोड़, कन्हैया बिंद, चंद्रावती देवी, हंसा देवी, योगेंद्र यादव, रामप्रवेश कुशवाहा, अमरनाथ पासवान, मोती प्रधान तथा योगेंद्र प्रताप भारती उपस्थित थे।