{"_id":"5c6c3712bdec2208b001042e","slug":"91550595858-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलमार्ग से गाजीपुर आएंगे अमित शाह !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलमार्ग से गाजीपुर आएंगे अमित शाह !
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का गाजीपुर आना लगभग तय माना जा रहा है। वह 26 फरवरी को यहां कमल ज्योति अभियान का शुभारंभ करने जल मार्ग से आएंगे। सैदपुर तहसील अंतर्गत टाउन नेशनल इंटर कालेज में पहुंचकर एक जनसभा को संबोधित करेंगे और गौरी गांव स्थित पर्णकुटी में जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। भाजपा के जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम जिले में प्रस्तावित है, लेकिन पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से इसे अभी तक स्वीकृति नहीं मिली है। हालांकि प्रस्तावित कार्यक्रम में अमित शाह के दोपहर बारह बजे तक जनपद में पहुंचने की संभावना है। वह महंत अरुनदास जी महाराज के साथ पूजा अर्चना करेंगे और गौरी, गोरखा और बहुरा के गांव के लोगों के साथ चौपाल कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर अभी से तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। खानपुर प्राथमिक विद्यालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। चर्चा है कि अमित शाह इस विद्यालय का उस दिन उद्घाटन करेंगे। इसी क्रम में टाउन नेशनल इंटर कालेज में रंगाई-पुताई का कार्य शुरू कर दिया गया है। कालेज परिसर में अमित शाह जनसभा को संबोधित करेंगे। जनपद के खानपुर बाजार में कमल ज्योति जलाकर ‘कमल ज्योति कार्यक्रम’ का शुभारंभ उनके हाथों होगा। इस कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा के बूथ प्रमुखों के घर जाकर भी दीप जलाएंगे। गंगा के तट पर बसे कुछ गांवों में चौपाल कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। अभी तक के प्रस्तावित गांवों में गौरी, गोरखा और बहुरा शामिल हैं। वह चौपाल के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं से रू-ब-रू कराने का काम करेंगे। उधर राष्ट्रीय अध्यक्ष के जनपद आगमन से भाजपा कार्यकर्ताओं तथा नेताओं में काफी उत्साह है। अभी से सैदपुर में आयोजित कार्यक्रम की अंदर ही अंदर तैयारी चल रही है।