फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आग से तीन झोपड़ियां जलकर राख

आग से तीन झोपड़ियां जलकर राख

Sun, 17 Feb 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
आग से तीन झोपड़ियां जलकर राख
दुबिहा। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के खड़हरा गांव की बिंद बस्ती में शुक्रवार की देर रात तीन झोपड़ियों में आग लग गई। इससे बस्ती में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने एकजुट होकर किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक तीनों झोपड़ियों समेत गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के खड़हरा गांव निवासी अच्छेलाल बिंद और परिवार के सारे सदस्य रात में खाना खाने के बाद अपनी झोपड़ी में सो गए। रात करीब 10 बजे झोपड़ी में आग धधकने से अच्छेलाल की नींद टूट गई। आनन-फानन में पत्नी और बच्चों को जगाकर वे झोपड़ी से बाहर भागे और शोर मचाने लगे। शोरगुल सुनकर पड़ोस के लोगों को नींद टूट गई। धीरे-धीरे आग ने दो और झोपड़ियों को अपनी जल में ले लिया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने जब तक आग पर काबू पाया, जब तक तीन झोपड़ियां और उनके अंदर रखा गृहस्थी का सामान राख हो गया। ग्राम प्रधान रामलाल बिंद पीड़ित परिवार को गेहूं और चावल उपलब्ध कराया। सुबह पहुंचे लेखपाल नरेंद्र कुमार सिंह परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed