{"_id":"5be86c11bdec22174b2c35c3","slug":"91541958673-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह परीक्षा केंद्रों पर बैठे 2974 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह परीक्षा केंद्रों पर बैठे 2974 परीक्षार्थी
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
गाजीपुर। वेलफेयर क्लब की बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन रविवार को जिले में छह परीक्षा केंद्रों पर किया गया। इसमें 2974 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
सदर क्षेत्र में राजकीय सिटी इंटर कालेज को मुख्य परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जहां रेवतीपुर, सुहवल, आदर्श गांव, महाराजगंज क्षेत्र के प्रतियोगी शामिल हुए। केंद्र व्यस्थापक चंद्रिका प्रसाद के अनुसार 1630 प्रतियोगियों में से 1578 प्रतिभागी शामिल हुए तथा सदर क्षेत्र में ही अग्रसेन पब्लिक स्कूल अंधउ केंद्र रहा, जहां बिरनो, जंगीपुर रौजा, बुजुर्गा के 200 प्रतियोगी शामिल हुए। केंद्र व्यस्थापक प्रमोद कुमार के अनुसार उपस्थिति शत-प्रतिशत रही। जबकि करंडा, मनिहारी, नंदगंज, शादियाबाद, सादात तथा देवकली क्षेत्र के प्रतियोगियों के लिए शहीद स्मारक इंटर कालेज नंदगंज को केंद्र निर्धारित किया गया था। केंद्र व्यस्थापक शैलेंद्र कुमार शीलू के अनुसार 520 में 503 प्रतियोगी शामिल हुए। इसी प्रकार महेशपुर, बहादुरगंज, अलावलपुर के छात्रों के लिए सेंट जोसेफ इंग्लिश स्कूल कासिमाबाद केंद्र रहा। केंद्र व्यवस्थापक पवन कुमार पांडेय के अनुसार 220 में 210 प्रतियोगी शामिल हुए। करीमुद्दीनपुर, शेरपुर, गौसपुर, भांवरकोल के प्रतियोगियों के लिए एमजेआरपी एकेडमी तिवारीपुर को केंद्र बनाया गया था। केंद्र व्यस्थापक राहुल प्रताप मिश्र ने बताया यहां 250 में 245 प्रतियोगी शामिल रहे। जमानिया, भदौरा के प्रतियोगियों ने सेंट जेवियर्स हाईस्कूल स्थित केंद्र पर परीक्षा दी। केंद्र व्यस्थापक रामनाथ कुशवाहा ने बताया कि 280 छात्र-छात्राओं में से 268 सम्मिलित रहे। क्लब पीआरओ अविनाश आनंद ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर स्नातकोत्तर महाविद्यालय बीएड संकाय के 50 छात्रों सहित 110 कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए थे। क्लब के उपाध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी, उदयशंकर यादव, बरिसन राम को प्रेक्षक तथा पीजी कालेज के प्रवक्ता डा. अरुण कुमार यादव को मुख्य प्रेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था।