{"_id":"5bdb4062bdec2269b3459aa9","slug":"91541095522-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिरयानी खाने के बाद अचेत हुआ खलासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिरयानी खाने के बाद अचेत हुआ खलासी
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। बिहार के मोहनिया स्थित एक ढाबा पर बिरयानी खाने से ट्रक का खलासी अचेत हो गया। किसी ट्रक चालक ने उसे गुरुवार को नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। जानकारी होते ही परिवार के लोग भी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच गए।
कोतवाली क्षेत्र के दुरहिया मुहल्ला निवासी समीर का पुत्र शमशेर आलम (27) किसी ट्रक पर खलासी का काम करता है। गुरुवार की सुबह किसी ट्रक चालक ने अचेत अवस्था में उसे नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। किसी ने इसकी जानकारी खलासी के परिवार वालों को दी। परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे और शमशेर की हालत देख विलाप करने लगे। होश में आने पर लड़खड़ाती हुई आवाज में शमशेर ने परिजनों को बताया कि रात में उसने मोहनिया के ढाबा पर बिरयानी खाई थी। उसमें कोई नशीला पदार्थ होने से उसकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गया। उसे किस ट्रक चालक ने यहां पहुंचाया, पता नहीं है।