फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   फाल्ट की वजह से दूसरे दिन भी गुल रही बती

फाल्ट की वजह से दूसरे दिन भी गुल रही बती

Wed, 26 Sep 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
फाल्ट की वजह से दूसरे दिन भी गुल रही बती
सुहवल(गाजीपुर)। ताड़ीघाट 33/11 विद्युत उपकेंद्र पर सोमवार की देर शाम आई खराबी की वजह से दर्जनों गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दूसरे दिन मंगलवार की देर शाम तक फाल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल नहीं की गई। इससे भीषण गर्मी में परेशान होते हुए उपभोक्ता विद्युत विभाग को कोसते रहे। आए दिन हो रहे फाल्ट की वजह घंटों बत्ती गुल हो जा रही है। इसको लेकर लोगों में विभाग की प्रति रोष गहराता जा रहा है।
विज्ञापन

मालूम हो कि ताड़ीघाट विद्युत उपकेंद्र पर सोमवार की देर शाम करीब छह बजे तकनीकी खराबी हो गई। इसकी वजह से युवराजपुर, हरिश्चंद्रपुर, बवाड़ा, सुजानपुर, भिख्खिचौरा, पकड़ी, पटकनिया, कल्यानपुर, जग्गी का पुरा, नारायनापुर, गोपालपुर, गौरा, अड़रिया, तिलवां, उधरनपुर, डेढ़गांवा सहित दर्जनों गांवों की बत्ती गुल हो गई। गर्मी से परेशान लोग बिजली आने का इंतजार करने लगे। जब देर तक भी बिजली का दर्शन नहीं हुआ तो लोगों की परेशानी इस बात से बढ़ गई कि इस भीषण गर्मी में बिना बिजली के कैसे चैन की नींद सोएंगे और हुआ भी कुछ ऐसा है। बिजली के इंतजार में लोगों ने करवटें बदलते हुए पूरी रात बिता दी। रात में एक तरफ जहां लोग चैन की नींद सो नहीं पाए, वहीं सुबह पानी को लेकर उनकी परेशानी बढ़ गई। पानी के लिए उन्हें इधर-उधर की दौड़ लगानी पड़ी। देर शाम पांच बजे तक बिजली का दर्शन नहीं हो सका था। इससे उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति रोष था। उनका कहना था कि आए दिन फाल्ट की वजह से दो-चार घंटा की कौन कहे, 18 से लेकर 38 घंटा तक बिजली आपूर्ति से वंचित होना पड़ रहा है। विभागीय लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। चेतावनी दिया कि यदि समय रहते आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो वह विभाग के खिलाफ सड़क पर उतरने को विवश होंगे। इस संबंध में जमानिया विद्युत खंड चतुर्थ के अधिशासी अभियंता महेंद्र मिश्रा ने बताया कि फीडरों में तकनीकी समस्या आने से आपूर्ति बाधित है। एसडीओ वीके राव, अवर अभियंता संतोष मौर्या तकनीकी इंजीनियर की सहायता से फाल्ट को दूर करने में लगे हैं। फाल्ट सही होते ही आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed