{"_id":"5b92b7c3867a557fa9001c11","slug":"91536341955-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में पूर्व सैनिक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में पूर्व सैनिक घायल
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के मेदनीपुर त्रिमुहानी के पास साइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार पूर्व सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन चेकिंग कर रहे पुलिस अधिकारी ने घायल को उपचार एक प्राइवेट अस्पताल में भेजवाया।
रेवतीपुर बहोरिक राय पट्टी निवासी शिवमुनि यादव का पुत्र पूर्व सैनिक राधेश्याम सिंह यादव (45) किसी कार्य से बाइक से शहर में गया था। काम समाप्त होने के बाद वह घर लौट रहा था। इसी दौरान करीब सात बजे मेदनीपुर त्रिमुहानी के पास अचानक एक साइकिल सवार सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर राधेश्याम गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पर वाहन चेकिंग कर रहे थाना के उपनिरीक्षक अजीत कुमार पांडेय ने तत्काल अपने वाहन से घायल को हमीद सेतु स्थित एक प्राइवेट अस्पताल भेजवाया। इसके बाद दुर्घटना की सूचना घायल के परिजनों को दी। सूचना के कुछ ही देर बाद परिवार के लोग अस्पताल पहुंच गए।