फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   लाखों रुपये डकारने के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

लाखों रुपये डकारने के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग

Wed, 23 May 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
लाखों रुपये डकारने के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग
सादात(गाजीपुर)। स्थानीय ब्लाक के ग्राम बरवांकलां में दो तालाबों के सुंदरीकरण और खुदाई के नाम पर मस्टर रोल निकाल कर सिर्फ कागज पर काम कराकर लाखों रुपये डकारने की साजिश का मामला प्रकाश में आया है। पूर्व प्रधान ने ग्राम प्रधान एवं सेक्रेटरी समेत बीडीओ की मिलीभगत से मस्टर रोल निकालने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है। इसके साथ ही शपथ पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान मुफीद उर्फ़ भुल्लन अहमद के अनुसार बरवां कलां माध्यमिक स्कूल के बगल में मझली पोखरी के नाम से एक तालाब है जिस पर धीमर समुदाय के अतवारू पुत्र बैजनाथ का 10 वर्षीय पट्टा है जिसमें वह मछली पालन करते हैं। इसके अलावा उसी गांव में उनके भाई कतवारू की भूमिधरी की पोखरी है। उक्त पोखरी जमींदारी के समय से उनके पास चली आ रही है जिसका मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है और एक बार आदेश भी हो चुका है। उन्होंने शिकायत की है कि ग्राम प्रधान हेमवंती देवी एवं सेक्रेटरी द्वारा ब्लाक में करीब 4-4 लाख रुपये के काम का प्रस्ताव दिया गया। तदोपरांत दोनों पोखरियों को मनरेगा के तहत सुंदरीकरण एवं खुदाई के लिए ब्लाक कर्मियों द्वारा मस्टररोल जारी हुआ। पूर्व प्रधान भुल्लन ने बताया कि बीडीओ, ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी एवं तकनीकी सहायक की मिलीभगत के बाद मस्टररोल निकला है। इस काम में लाखों रुपये के राजस्व का गबन किया जाना सुनिश्चित था। पांच दिन बीत जाने के बाद भी मौके पर कोई मजदूर नहीं है। मस्टर रोल के अनुसार मौके पर दोनों स्थानों पर कुल 75-75 मजदूर लगातार काम कर रहे हैं। मौके पर पहुंचने पर न तो कोई मजदूर मिला और न ही बीते एक सप्ताह के अंदर कोई काम हुआ। इसके अलावा दोनों पोखरियों में पानी भरा है। नहर के पास वाली पोखरी में तो इंजन लगा कर पानी निकाला भी जा रहा था ताकि उसे खाली कर पुन: पानी भर कर भुगतान कराया जा सके। पूर्व प्रधान ने बताया कि पोखरी में पानी भरा होने के बावजूद उसे खाली कराया जा रहा है। कहा कि काम की रकम बड़ी है इस लिए इसमें छोटे से लेकर बड़े अधिकारी मिले हुए हैं। बरवां कलां के इन दोनों पोखरों को लेकर पूर्व प्रधान भुल्लन अहमद ने जिलाधिकारी से मिल कर पत्रक सौंपा। इस बारे में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed