{"_id":"5ae8a32e4f1c1b6e098b755c","slug":"91525195566-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्रों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्रों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया
Updated Tue, 01 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर के छावनी लाइन स्थित राम प्रसाद कुशवाहा स्मारक इंटर कालेज में बुद्ध जयंती एवं विद्यालय का वार्षिकोत्सव सोमवार की शाम धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के मेधावी छात्रों एवं खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ बुद्ध वंदना से हुआ। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नाटक देश की माटी एवं अन्य मनमोहक कार्यक्रम के साथ बुद्ध के जीवन एवं संदेशों पर आधारित झांकी प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मुग्ध कर दिया। समारोह में चित्रकला प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागी प्रज्ञा, आकांक्षा, ज्योति, वैशाली एवं शीतल को सम्मानित किया गया। बोर्ड परीक्षा में इंटर में सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्रों कार्तिकेय कुशवाहा एवं कविता कुशवाहा को सम्मानित किया गया। इससे पहले, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व निरीक्षक संस्कृत पाठशाला चंद्रमा सिंह यादव, विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव यूनियन के अध्यक्ष पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा ने तथागत भवन में पंचशील दीप जलाकर एवं त्रिशरण पाठ से किया। मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि हमें अपने बच्चों को संस्कारवान बनाना होगा। विशिष्ट अतिथि उमाशंकर कुशवाहा ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार बेहद जरूरी है। अध्यक्षता करते हुए देवनाथ कुशवाहा ने कहा कि इसमें बुद्ध के संदेश प्रेरणाश्रोत हैं। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुशवाहा ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर अशोक कुशवाहा, मोती कुशवाहा, धनंजय कुशवाहा, राजनाथ कुशवाहा, शिवजी वर्मा, ओंकार कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा, प्रहलाद कुशवाहा, इंद्रमणि यादव, आनंदशंकर कुशवाहा आदि उपस्थित थे।