फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   भाजपा की सरकार बनी तो फिर से गुलाम होगा देश : रामगोविंद चौधरी

भाजपा की सरकार बनी तो फिर से गुलाम होगा देश : रामगोविंद चौधरी

Tue, 01 May 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की सरकार बनी तो फिर से गुलाम होगा देश : रामगोविंद चौधरी

विज्ञापन
गाजीपुर।
प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। पुरुषों की कौन कहे, महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने आम जनता को ठगने का काम किया है। वर्ष 2019 के लोस चुनाव में यदि भाजपा की सरकार बनी तो देश फिर से गुलाम हो जाएगा। भाजपा को हटाने के लिए सभी दल प्रतिबद्ध हैं। यह बातें आदर्श बाजार स्थित जंगीपुर विधायक डा. विरेंद्र यादव के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कही।

उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने जनता से तमाम वादे किए थे, लेकिन एक भी वादे पूरा नहीं किए। कर्जमाफी के नाम पर किसानों को धोखा देने का काम किया गया। महंगाई पूरी तरह से बेलगाम हो गई है, इस पर सरकार लगाम नहीं लगा पा रही है। सरकार का लाभ सिर्फ पूंजपतियों को मिल रहा है। यह सरकार आम जनता की नहीं, पूंजीपतियों की सरकार है। इस सरकार में अपना हक मांगने पर किसानों, गरीबों और कर्मचारियों को लाठियां खानी पड़ रही है। भ्रष्टाचार के साथ ही अपराध का बोलबाला है। आए दिन लूट-हत्या, डकैटी के साथ ही दुष्कर्म जैसी जघन्य वारदातें हो रही है। इस पर अंकुश लगाने में सरकार तरह से फेल नजर आ रही है। कहा कि जिनते भी इन काउंटर हुए है, वह फर्जी है। यदि सपा की सरकार बनी तो इन इन काउंटरों की जांच कराकर दोषियों को सलाखों के पीछे भेजने का कार्य किया जाएगा। इस सरकार को देश हित और जनहित में हटाना जरूरी है। सरकार की नीतियों को जनता भलीभांति समझ चुकी है। आने वाले चुनाव में सरकार को अपने वोट के माध्यम से जवाब देगी। सपा-बसपा गठबंधन के सवाल पर कहा कि भाजपा को हटाने के लिए सभी दल प्रतिबद्ध है। इस मौके पर जंगीपुर विधायक डा. विरेंद्र यादव सहित अन्य कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे। यहां विधायक डा. विरेंद्र यादव के साथ कार्यकर्ताओं और नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed