फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दुर्व्यवहार से नाराज कार्यकर्ताओं ने त्यागपत्र दिया

दुर्व्यवहार से नाराज कार्यकर्ताओं ने त्यागपत्र दिया

Tue, 24 Apr 2018 11:04 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
दुर्व्यवहार से नाराज कार्यकर्ताओं ने त्यागपत्र दिया
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भाजपा के नगर बूथ अध्यक्ष के साथ भाजपा विधायक के भतीजे द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने के विरोध में मंगलवार को भाजपा नगर इकाई के दर्जन भर पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने अपने पद से सामूहिक त्याग पत्र दे दिया। पार्टी की नगर इकाई के कार्यकर्ताओं की बैठक शाहनिंदा स्थित किसान दुर्गा पूजन समिति के चबूतरे पर हुई। नगर पालिका क्षेत्र के भाजपा के बूथ अध्यक्ष विनोद यादव के साथ स्थानीय विधायक अलका राय के भतीजे द्वारा अभद्र व्यवहार तथा गाली-गलौज किए जाने से नाराज हो पार्टी के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से अपने पदों से त्याग पत्र देने का निर्णय लिया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान पसीना बहा कर हम लोगों ने अलका राय को विधायक बनाया लेकिन आज पूरे विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। दिन रात भूखे प्यासे रह कर चुनाव प्रचार करने वाले कार्यकर्ताओं को विधायक के प्रतिनिधि एवं उनके परिवारजनों द्वारा पहचाना तक नहीं जा रहा है। इससे कार्यकर्ता अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इस लिए दुखी मन से हम लोगों ने पार्टी के जिम्मेदार पदों से सामूहिक रूप से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया है। पार्टी की नगर इकाई के अध्यक्ष रामजी गिरी को सामूहिक त्यागपत्र देने वालों में भाजपा के नगर महामंत्री अनूप शर्मा, उमेश पांडेय, उपाध्यक्ष योगेश कुमार राय, सेक्टर प्रमुख ओपी गिरी, बूथ अध्यक्ष सुजीत चौधरी, बूथ अध्यक्ष रणजीत कुमार पांडेय, वार्ड संख्या- चार के सभासद सुरेश प्रसाद, पूर्व सभासद अवधेश पांडेय, सोनू कुमार यादव एवं भाजयुमो के महामंत्री धर्मचंद्र चौधरी शामिल रहे। भाजपा के नगर अध्यक्ष रामजी गिरी ने बताया कि कार्यकर्ताओं का त्याग पत्र हमें प्राप्त हुआ है। उस पर निर्णय लेने के लिए जिलाध्यक्ष के पास भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed