{"_id":"5a564d244f1c1b17198b4568","slug":"91515605284-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरु हुआ विद्यालय प्रबंध एवं विकास समिति का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरु हुआ विद्यालय प्रबंध एवं विकास समिति का प्रशिक्षण
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर । राजकीय हाईस्कूल बिरनो और राजकीय हाईस्कूल रेवतीपुर में बुधवार को दो दिवसीय विद्यालय प्रबंध एवं विकास समिति का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। राजकीय हाईस्कूल बिरनो में सुबह सरस्वती वंदना के साथ प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। बिरनो ब्लाक के खंड शिक्षाधिकारी निर्भय नारायण सिंह प्रतिभागी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण विद्यालय के विकास के लिए काफी उपयोगी है। इसके माध्यम से विद्यालय से समुदाय के लोगों को जोड़कर इसे सुदृढ़ बना सकते हैं।
उन्होंने सभी प्रतिभागियों से इस प्रशिक्षण को पूरी तन्मयता के साथ ग्रहण करने की सलाह देते हुए कहा कि यह राजकीय हाईस्कूल बन जाने से उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरनो एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय से आठवीं कक्षा पास करके निकलने वाली छात्राओं एवं छात्रों का प्रवेश इसमें आसानी से हो सकेगा। मास्टर ट्रेनर रामअवतार यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से हम समुदाय को विद्यालय से जोड़कर उनके कार्य एवं दायित्व को बताने का काम कर रहे है। जिले में संचालित कुल 16 राजकीय हाईस्कूलों में से अब तक 12 स्कूलो में यह प्रशिक्षण दिया जा चुका है। शेष स्कूलों में कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया जारी है। प्रशिक्षण के पहले दिन के अंतिम सत्र में खुली चर्चा हुई, जिसमें सदस्यों द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किए गए। प्रशिक्षण में प्रधानाचार्य जयप्रकाश गुप्ता, शिक्षक सनातन कुमार गहलौत, सोमलता, रामजी विश्वकर्मा, प्रमोद तिवारी, पुष्पा ठाकुर, शमशेर राम, सुनीता यादव, सुषमा यादव ने प्रशिक्षण की आवश्यकता पर विचार व्यक्त किया।