{"_id":"5a1b021d4f1c1b97678be00a","slug":"91511719453-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने लाठी-डंडे से पीटकर युवक को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने लाठी-डंडे से पीटकर युवक को किया घायल
Updated Sun, 26 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंडा (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के चांड़ीपुर गांव में रविवार को दबंगों ने एक युवक को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
गांव निवासी झगड़ू का पुत्र राकेश निषाद (30) घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान दोपहर के समय तीन से चार की संख्या में पहुंचे लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। युवक को दबंगों ने लाठी-डंडे से मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। परिजनों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। उसके परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले मल्लाह बस्ती में एक बारात जानी थी। बारात लौटने के समय बस और चार पाहिया वाहन में बैठने के लिए कहासुनी हो गई। इसको लेकर दो दिन पूर्व दबंग बस्ती पहुंचे और घायल पर युवक तमंचे से फायर झोंक दिया लेकिन उस समय युवक बाल-बाल बच गया। इस दौरान बस्ती की महिलाओं ने दंबगों को घेरकर तमंचा भी छीन लिया था। इसकी जानकारी थाना पुलिस को लिखित तौर से दी गई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दबंगों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन छानबीन करने की जहमत पुलिस ने नहीं उठाई। इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिवेणीलाल सेन ने बताया कि मारपीट और फायरिंग के मामले में मिथिलेश राय, पमपम राय, पीयूष राय और धनजी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। इस संबंध में सीओ हृदयानंद सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर मामले की छानबीन की जा रही है।