फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   वृद्ध ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

वृद्ध ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

Mon, 09 Oct 2017 12:07 AM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
वृद्ध ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
सुहवल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट रेलवे क्रासिंग से सौ मीटर पूरब तरफ स्थित पुलिया के पास रविवार को एक वृद्ध ने ताड़ीघाट-दिलदारनगर पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। छानबीन के दौरान पुलिस को मिले आधार कार्ड के जरिये मृतक की शिनाख्त कर घटना की जानकारी परिवार वालों को दी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही परिवार वालों थाने पर पहुंच गए। परिवार वालों ने मृतक की पहचान जमानिया कोतवाली क्षेत्र के देवा बैरनपुर गांव निवासी प्रभुनारायण प्रजापति (60) के रूप में की। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि प्रभुनारायण घर से दिलदारनगर दवा लेने के लिए गए थे। गांव से वह सवारी वाहन से बहलोलपुर मोड़ पर उतरकर स्टेशन पर पहुंच गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक ट्रेन में चढ़ने के बजाए सीधे रेलवे ट्रैक पकड़कर पैदल ही पूरब दिशा की तरफ चल दिए। क्रासिंग से आगे पहुंच कर पुलिया के पास ट्रैक के पास खड़े हो गए। ताड़ीघाट-दिलदारनगर पैसेंजर ट्रेन आता देख ग्रामीण वृद्ध को रेलवे ट्रैक से दूर हटने के लिए चिल्लाने लगे। वृद्ध जब ग्रामीणों की बात अनसुना करने लगा तब कुछ ग्रामीण उसे बचाने के लिए दौड़े लेकिन उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त होने के बाद घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सीओ आरबी सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed