{"_id":"595e79064f1c1bb56e8b4751","slug":"91499363590-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के विरोध में निजी आईटीआई संचालक एकजुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के विरोध में निजी आईटीआई संचालक एकजुट
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। गाजीपुर प्राइवेट आईटीआई एसोसिएशन की ओर से निजी आईटीआई की जांच के विरोध में दिया जा रहा धरना गुरुवार को आईटीआई स्कूल परिसर में 9वें दिन भी जारी रहा है। इस अवसर पर आयोजित सभा में एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि सभी निजी आईटीआई संचालक जांच के विरोध में एकजुट हैं।
अगर प्रधानाचार्य तानाशाही रवैया नहीं छोड़ते हैं तो एसोसिएशन के लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे। उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि निजी आईटीआई के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों का जांच के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। इस तरह की स्थिति सहन नहीं की जाएगी। अगर जल्द यह कार्रवाई बंद नहीं हुई तो हम आंदोलन को धार देने को विवश होंगे। इस अवसर पर अशोक सिंह, राजेंद्र कुशवाहा, राधेश्याम यादव, अमर सिंह, पंकज शर्मा, संतोष यादव आदि उपस्थित थे।